West Bangal Election

प. बंगाल विधानसभा चुनाव: अब तक 15.85 फीसद वोटिंग, लॉकेट चटर्जी की गाड़ी पर हमला

716 0

कोेलकाता। पश्चिम बंगाल में आज चौथे चरण का मतदान (Bengal Assembly Election 2021 Phase-4 Voting) है। राज्य के 5 जिलों की 44 सीटों पर आज वोटिंग हो रही है। दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, हुगली, कूचबिहार, अलीपुरद्वार जिले में आज 44 सीटों पर वोटिंग हो रही है। करीब एक करोड़ 15 लाख 81 हजार 22 मतदाता 373 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे. इनमें 58,82,514 पुरुष, 56,98,218 महिला और तीसरे लिंग के 290 मतदाता (Voters) हैं।

पांच जिलों के 15,940 मतदान केंद्रों (Polling Booths) में सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है जो शाम 6.30 बजे तक चलेगी. हावड़ा में 9 विधानसभा क्षेत्र, दक्षिण 24 परगना में 11, अलीपुरद्वार में 5, कूचबिहार में 9 और हुगली में 10 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। मतदान को लेकर विभिन्न मतदान केंद्रों पर ईवीएम पहुंच चुके हैं। चौथे चरण के मतदान के दौरान 793 कंपनी सेंट्रल फोर्स (Central Forces) की तैनाती की गई है।

6 सीटों पर महिला वोटर्स का प्रभाव

दक्षिण 24 परगना की 11 सीटों में करीब 6 सीटों पर महिला वोटर्स का प्रभाव है। यहां उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला महिला मतदाता करेंगी। यहां पर महिलाों की आबादी पुरुषों के मुकाबले ज्यादा है।

मुझे मारने की कोशिश हुई-लॉकेट चटर्जी

लॉकेट चटर्जी ने चुनाव आयोग से शिकायत में कहा कि उनकी गाड़ी को तोड़ा, मुझे मारने की कोशिश की गई। पुलिस ने कुछ भी नहीं किया, पुलिस को हमले के बारे में सब पता है।

 

शीतलकुची हिंसा में 4 लोगों की मौत

कूचबिहार के माथाभांगा इलाके में शीतलकुची में हुई हिंसा मेंनचार लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक बीजेपी कार्यकर्ता भी शामिल है।

लॉकेट चटर्जी (Locket Chatterjee) ने EC से की हमले की शिकायत

बीजेपी उम्मीदवार लॉकेट चटर्जी (Locket Chatterjee) ने चुनाव आयोग के अधिकारी से फोन पर बात कर हुगली के पोलिंग बूथ नंबर 6 पर उन पर हुए हमले की शिकायत की। उन्होंने शिकायत में ये भी कहा कि पत्रकारों पर भी हमला किया गया. बीजेपी नेता ने चुनाव आयोग से अतिरिक्त बल यहां भेजे जाने की मांग की है।

Related Post

CM Dhami

उत्तराखण्ड की विद्युत व्यवस्था में सुधार को ए.डी.बी देगा 200 मिलियन डॉलर की ऋण सुविधा

Posted by - December 13, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने उत्तराखण्ड की विद्युत व्यवस्था तथा पावर ट्रॉसमिशन की मजबूती में सुधार तथा…
Atal Bihari Vajpayee

अटल बिहारी वाजपेयी की 12 फीट ऊंची प्रतिमा का हुआ अनावरण

Posted by - December 25, 2021 0
केंद्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की जयंती…
PARAMBEER SINGH

परमबीर सिंह ने स्थानांतरण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका

Posted by - March 22, 2021 0
नई दिल्ली। मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह (Parambir Singh) ने होमगार्ड विभाग में अपने स्थानांतरण को लेकर सुप्रीम…
G-20

यूपी में G-20 सम्मेलन को लेकर कई चक्रों में होगी सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था

Posted by - December 31, 2022 0
लखनऊ। वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना के साथ भारत में शुरू हुए G-20 सम्मेलन को लेकर पूरी दुनिया को काफी उम्मीदें…