ओवैसी आप ‘महाराज योगी’ के तेज से ही नष्ट हो जाओगे, उन्हें छू के तो दिखाओ- रवि किशन का पलटवार

805 0

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से सांसद और भोजपुरी अभिनेता रविकिशन ने AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा है। रवि किशन ने ओवैसी के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने राज्य के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ को चैलेंज किया था। भोजपुरी अभिनेता ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी योगी आदित्यनाथ को छूकर दिखाएं, वह पैदल हैदराबाद वापस जाएंगे।

भाजपा सांसद ने कहा कि महाराज जी ब्रह्मचर्य का पालन करने वाले हैं और वे रोज ढाई घंटे आरती करने वाले संन्यासी हैं। असदुद्दीन ओवैसी आप उनके तेज से ही नष्ट हो जाओगे। ओवैसी ने सीएम योगी को 2022 में सत्ता से बाहर करने की चुनौती दी थी।

रवि किशन ने आगे कहा, ’19 से फिर सदन है, फिर बोलूंगा वहां, ओवैसी साहब वो जो आपने महाराज जी को आपने सरेआम चैलेंज किया है देश के सामने कि योगी जी को हरा दूंगा। सुन लो ओवैसी साहब, 24 करोड़ की जनता, भारतीय जनता पार्टी का संगठन, हिंदू युवा वाहिनी का संगठन, आपका ये चैलेंज स्वीकारता है, आप महाराज जी को हराएंगे क्या छूकर तो दिखाओ। पैदल हैदराबाद जाओगे।’

भाजपा सांसद ने कहा “सीएम योगी आदित्यनाथ ब्रह्मचर्य का पालन करने वाले हैं और वे रोज ढाई घंटे आरती करने वाले संन्यासी हैं। असदुद्दीन ओवैसी आप उनके तेज से ही नष्ट हो जाओगे।’ ओवैसी ने सीएम योगी को 2022 में सत्ता से बाहर करने की चुनौती दी थी। जिसके बाद सीएम योगी ने भी उनकी चुनौती को स्वीकार कर लिया था। इसके साथ ही उन्होंने प्रचंड बहुमत से जीत का भरोसा भी जताया था

Related Post

arrested

यूपी एटीएस और आजमगढ़ पुलिस ने अवैध असलहों के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

Posted by - October 28, 2022 0
लखनऊ/आजमगढ़। एक तरफ जहां सीएम योगी (CM Yogi) दिल्ली-एनसीआर के फरीदाबाद में केंद्रीय गृहमंत्री द्वारा आंतरिक सुरक्षा पर बुलाए गए…
Maha Kumbh

वैदिक संस्कृति के ध्वज वाहक श्री शंभू पंचअग्नि अखाड़े का महाकुम्भ क्षेत्र में हुआ भव्य प्रवेश

Posted by - December 26, 2024 0
महाकुंभ नगर। महाकुम्भ नगर में भक्ति और अध्यात्म की धारा प्रवाहित हो रही है। एक एक करके महा कुम्भ (Maha…