नमो फूड

नोएडा : उड़ी आचार संहिता की धज्जियां, बीजेपी प्रत्याशी पर ‘नमो फूड’ बांटने का आरोप

1295 0

नोएडा। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में योगी की पुलिस व बीजेपी नेताओं पर आदर्श आचार संहिता की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। खबरों की माने तो नोएडा सेक्टर 15-ए में पोलिंग बूथ पर ‘नमो फूड’ का खाने का पैकेट बांटा गया है। इन फूड पैकटों को बीजेपी नेताओं के साथ योगी की पुलिस पर बांटने का आरोप लगा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि गौतमबुद्ध नगर से बीजेपी उम्मीदवार महेश शर्मा हैं।

ये भी पढ़ें :-आरएसएस चीफ ने ‘नोटा’ का किया विरोध, मतदाताओं से की अपील

नोएडा के 15-ए सेक्टर में पोलिंग बूथ पर ‘नमो फूड’ का खाना बांटे जाने की खबर

मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा के 15-ए सेक्टर में पोलिंग बूथ पर ‘नमो फूड’ का खाना बांटे जाने की खबर है। योगी की पुलिस खुद ही नमो फूड के पैकेट को गाड़ी में लेकर मतदान केंद्र पर पहुंची। जिसको बीजेपी प्रत्याशी इन पैकेट्स को बंटवा रहे थे,लेकिन मीडिया को देखकर खाना लेकर गाड़ी रफ्फू-चक्कर हो गई।

वीडियो वायरल होने के बाद नोएडा के एसएसपी ने दी सफाई 

‘नमो फूड’ बांटने का वीडियो वायरल होने के बाद नोएडा के एसएसपी ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि गलत सूचना फैलाई जा रही है कि कुछ पुलिसकर्मियों को एक राजनीतिक पार्टी के खाने को बांटा है। यह बिलकुल गलत है। स्थानीय स्तर पर कुछ खाद्य पैकेट नमो फूड शॉप से खरीदे गए थे, न कि किसी राजनीतिक पार्टी से।

ये भी पढ़ें :-उमर अब्दुल्ला ने मतदाताओं से कहा कि ‘समझदारी से दें वोट’

बवाल बढ़ने के बाद चुनाव आयोग का कहना है कि जिस दुकान से यह फूड पैकेट आया है उसका नाम ही नमो फूड्स है, लेकिन सवाल उठता है कि क्या इसे अचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा या नहीं?

उत्तर प्रदेश के आठ लोकसभा सीटों पर हो रहा है मतदान 

बता दें कि गुरुवार को उत्तर प्रदेश के आठ लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इन सीटों में गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, कैराना, सहारनपुर, बागपत, बिजनौर और मेरठ हैं। देश में सात चरणों में इस बार लोकसभा का चुनाव हो रहा है।

Related Post

Yogi

मातृ शक्ति की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन का भाव दैनिक जीवन में उतारें: सीएम योगी

Posted by - April 11, 2022 0
गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि भारत की परम्परा में मातृ शक्ति का सर्वोच्च स्थान है।…
Wolf

सीएम की पल-पल की मॉनिटरिंग लाई रंग, पकड़ा गया आदमखोर भेड़िया

Posted by - August 29, 2024 0
बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की पल-पल की मॉनीटरिंग और वन विभाग के अधिकारियों की मुस्तैदी से आदमखोर भेड़िया…

आशीष को लेकर अजय मिश्रा का बयान, कहा- सबूतों के साथ कल पेश होगा मेरा बेटा

Posted by - October 8, 2021 0
लखीमपुर। लखीमपुर खीरी कांड के आरोपी आशीष मिश्रा को लेकर मंत्री अजय मिश्रा का बयान सामने आया है। अजय मिश्रा…
Babul Supriyo

बंगाल चुनाव में बाबुल सुप्रियो भी उम्मीदवार, सांसद-अभिनेता को भी टिकट

Posted by - March 14, 2021 0
नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा का केंद्रीय मंत्री और सांसद बाबुल सुप्रियो Babul Supriyo को टालीगंज…

यूपीएसएसएससी की समूह ‘ग’ की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा की तैयारी तेज

Posted by - August 14, 2021 0
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) समूह ‘ग’की भर्ती के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में पालीवाल समिति की कई सिफारिशों…