गांव और शहरी क्षेत्रों में तेजी से टेस्टिंग और टीकाकरण करने के दिए आदेश

518 0

लखनऊ। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने रविवार को उच्‍चस्‍तरीय बैठक में अधिकारियों को कोविड गाइडलाइन (covid guideline) का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। उन्‍होंने अधिकारियों से कहा कि एनसीआर (NCR) के जिलों व लखनऊ में लिए सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क की अनिवार्यता को प्रभावी बनाया जाए। लोगों को कोविड प्रोटोकॉल (covid protocol) का अनुपालन के लिए जागरूक किया जाए। पब्लिक एड्रेस सिस्टम का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल किया जाए। इसके साथ ही स्कूलों में कोविड प्रोटोकॉल का बारे में बच्चों को जागरूक भी किया जाए।

10 मिनट से कम समय में पहुंचेगी यूपी 112 : योगी

उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी (PM Narendra Modi) के मार्गदर्शन में ट्रैक, टेस्ट, ट्रीट और टीकाकरण (vaccination)  की नीति के सफल क्रियान्वयन से उत्तर प्रदेश में कोविड महामारी पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है। चौथी लहर को लेकर सभी टीमें अलर्ट मोड पर जमीनी स्‍तर पर मोर्चा संभालें हुईं हैं। गांव और शहरी क्षेत्रों में तेजी से टेस्टिंग (testing) और टीकाकरण (vaccination) करने के निर्देश दिए। बीते 24 घंटों में प्रदेश में कुल 1587 एक्टिव केसों की पुष्टि हुई। प्रदेश में 99 फीसदी लोग होम आइसोलेशन में हैं। जिनके स्वास्थ्य की सतत निगरानी की जा रही है।

vaccination
vaccination

चार जिलों में अलर्ट जारी, टेस्टिंग (testing) को बढ़ाने के सीएम (CM) ने दिए निर्देश

सर्वाधिक आबादी वाले यूपी में कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है। पिछले दो हफ्तों से एनसीआर (NCR) के जिले गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में केस तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में पूरे प्रदेश में 269 नए केस की पुष्टि हुई है। जिसमें गौतमबुद्ध नगर में 117, गाजियाबाद में 55, लखनऊ में 26 और आगरा में 15 नए केसों की पुष्टि हुई। इन चार जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। सीएम ने कहा कि जिन जिलों में केस अधिक मिल रहे हैं वहां सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क लगाया को अनिवार्य करें। प्रदेश में कम से कम डेढ़ लाख कोविड टेस्ट किए जाएं। पॉजिटिव पाए जा रहे लोगों का सैम्पल लेकर जीनोम सिक्वेंसिंग का काम लगातार किया जाए।

यूपी में अब भूगर्भ जल की बूंद-बूंद की निगरानी करेगी राज्य सरकार

यूपी में अब तक 11 करोड़ 14 लाख से अधिक किए गए कोविड टेस्ट

यूपी में अब तक 11 करोड़ 14 लाख से अधिक कोविड टेस्ट किए जा चुके हैं। जबकि कोविड टीके की 31 करोड़ 49 लाख डोज दी जा चुकी है। 18 से अधिक आयु की पूरी आबादी को टीके की कम से कम एक डोज दी चुकी है, जबकि 88 प्रतिशत से अधिक वयस्क लोगों को दोनों खुराक मिल चुकी है। 15 से 17 आयु वर्ग में 95.33 प्रतिशत से अधिक किशोरों को पहली खुराक  और 66.84 प्रतिशत से किशोरों को दोनों डोज दी जा चुकी हैं। 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों के टीकाकरण को और तेज किए जाने की जरूरत है

आज जेल से बाहर आएंगे लालू यादव, आदेश जारी

Related Post

Agneepath

अग्निपथ योजना: तीन सेना प्रमुख आज पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

Posted by - June 21, 2022 0
नई दिल्ली: सशस्त्र बलों के तीनों प्रमुख आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) से मुलाकात करेंगे और उन्हें अग्निपथ योजना…
E-auction

89 इंडस्ट्रियल व 10 फ्लैटेड फैक्ट्री प्लॉट्स के लिए उत्तर प्रदेश में लगेगी करोड़ों की बोली

Posted by - August 1, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनाने की सीएम योगी की मंशा के अनुरूप प्रदेश में औद्योगिक…
CM Yogi

सदन में स्वस्थ चर्चा के लिए हम पूरी तरह से तैयार, हर सवाल का देंगे जवाब: सीएम योगी

Posted by - November 28, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के समग्र विकास, लोककल्याण, जनहित से जुड़े मुद्​दे एवं जनसमस्याओं के समाधान के लिए हम विधानमंडल की कार्यवाही…
पीएम मोदी से उद्धव ठाकरे की मुलाकात

पीएम मोदी से उद्धव ठाकरे ने बेटे आदित्य के साथ की मुलाकात

Posted by - February 21, 2020 0
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास 7 लोक…