AK Sharma

50 साल से अधिक उम्र के बिजली कर्मचारियों को बड़ी राहत, छटनी का आदेश हुआ निरस्त

366 0

लखनऊ। ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) की फटकार के बाद मध्यांचल निगम ने रविवार को 50 साल से अधिक की उम्र के समूह ‘ग’ व ‘घ’ के उन कर्मचारियों की छंटनी (Retrenchment ) किये जाने का आदेश वापस ले लिया गया है। कार्यकुशलता के आधार पर छंटनी का निर्णय किये जाने के दो दिन बाद ही मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की ओर से रविवार को एक आदेश जारी कर इसे निरस्त कर दिया गया है।

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने लगाई फटकार

50 साल की उम्र पूरी कर चुके ऐसे कर्मचारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति (Compulsory Retierment) दिये जाने का आदेश गत 26 अप्रैल को मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की तरफ से जारी किया गया था।

छंटनी के इस आदेश की ख़बर समाचार पत्रों और वेबसाइट में छपने के बाद ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने पावर कारपोरेशन अध्यक्ष आशीष गोयल (Ashish Goyal) को फोन कर हकीकत को समझा और फिर ऐसे अधिकारियों को कड़ी लताड़ लगायी।

Retrenchment order canceled

गलत संदेश देने की कोशिश करने वाले दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किये जाने के निर्देश देने के साथ ही ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने छंटनी किये जाने के आदेश को तत्काल निरस्त किये जाने के निर्देश दिये।

यह था मामला

50 साल के उम्र वाले बिजलीकर्मियों की छंटनी (Retrenchment) का आदेश निरस्तबता दें कि मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के एम डी आदेश जारी किया था कि उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन अपने 50 साल की उम्र पार कर चुके कार्मिकों की कार्य क्षमता का मूल्यांकन (Evaluation) करेगी। जो भी इस मूल्यांकन में फिट नहीं होंगे उन कर्मचारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति (Compulsory Retirement) दी जाएगी। इस आदेश के बाद सभी बिजली कंपनियों में इस उम्र से ज्यादा लोगों की कार्यक्षमता के मूल्यांकन की तैयारी शुरू कर दी है।

विद्युत विभाग के कर्मचारियों को “स्क्रीनिंग” के द्वारा रिटायर करने का आदेश जारी किया गया है। मूल्यांकन के बाद शासनादेश में वर्णित व्यवस्थाओं के मुताबिक कार्यवाही की जाएगी। जो अनफिट होंगे उन्हें शासनादेश में दी गई व्यवस्था के तहत अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाएगी।

Related Post

उत्तर प्रदेश मे RSS नेता के बेटे की खुदकुशी मामले में 5 पुलिसकर्मी निलंबित

Posted by - July 29, 2021 0
बागपत में आरएसएस नेता के बेटे की खुदकुशी मामला तूल पकड़ता जा रहा है, मामले में पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित…
Maha Kumbh

’जीरो डिस्चार्ज’ से महाकुम्भ की स्वच्छता व्यवस्था ने स्थापित किया ग्लोबल सैनिटेशन बेंचमार्क

Posted by - February 17, 2025 0
महाकुम्भनगर। सनातन आस्था के परम पवित्र पर्वों में सर्वोपरि महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) आस्था, भक्ति, शांति, मुक्ति, पुण्य प्राप्ति के साथ…