Brijesh Pathak

पास कोई मुद्दा नहीं झूठ फैला रहा है विपक्ष: ब्रजेश पाठक

472 0

लखनऊ। अयोध्या जमीन और प्लाटों को लेकर फैलाई जा रही भ्रांति पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने सोमवार को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर हमला बोला है।

उप मुख्यमंत्री (Brajesh Pathak)  ने कहा कि ये बीजेपी के नेताओं को बदनाम करने की साजिश है। विपक्षी दलों के पास कोई मुद्दा नहीं है। श्री पाठक ने कहा कि अयोध्या में जब से प्रभु राम का भव्य मंदिर निर्माण हो रहा है तब से उनके मन में बड़ी पीड़ा है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी शुचिता के साथ कर्ताओं को लेकर जन-जन तक प्रधानमंत्री मोदी की गरीब कल्याण नीतियों को लेकर जा रही है। उप मुख्यमंत्री (Brajesh Pathak)  ने कहा कि विपक्षी पार्टियों के नेताओं के मन में प्रभु राम के प्रति श्रद्धा के बजाय विद्वेष है और उसी भावना से वह काम कर रहे हैं। ये लोग अनर्गल आरोप लगा रहे हैं।

सांसद की तर्ज पर अब विधायक खेल-कूद की प्रतियोगिता

इन लोगों ने अयोध्या विकास प्राधिकरण की जो सूची जारी की है वो पूरी तरह से मनगढ़ंत है और फर्जी है। विकास प्राधिकरण ने ऐसी कोई सूची जारी ही नहीं की है। वह पूरी तरह से बनाई हुई सूची है। केवल बदनाम करने की साजिश है। श्री पाठक ने कहा कि इस मामले में भी जांच की जा रही है और जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ़ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

एडीए वीसी ने कहा- भ्रामक खबर है

वहीं अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) के उपाध्यक्ष (वीसी) विशाल सिंह ने कहा कि मीडिया में फैलाई गई सूची गलत और भ्रामक है। उन्होंने कहा कि अयोध्या विकास प्राधिकरण अवैध कॉलोनियों को चिन्हित कर रहा है। यह कार्यवाही प्रगति पर है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि कौन सी कॉलोनी अवैध है। इस सम्बंध में भ्रामक और मनगढंत खबरें फैलाने वालों पर उचित कार्रवाई करने की आवश्यकता है।

जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार प्रतिबद्ध: एके शर्मा

Related Post

Disability Pension Scheme

13,991 दिव्यांग बच्चों के उम्मीद की किरण बनी योगी सरकार, एस्कॉर्ट एलाउन्स योजना से देगी शैक्षिक मजबूती

Posted by - July 29, 2025 0
लखनऊ । जब एक दिव्यांग बच्चा (Disabled Children) अकेले स्कूल नहीं जा सकता, तब शिक्षा महज किताबों की बातें रह…
High-tech

मनरेगा योजना के तहत इजरायली तकनीक पर आधारित हाई-टेक नर्सरी की जाएगी स्थापित

Posted by - June 13, 2022 0
लखनऊ: बागवानी को बढ़ावा देने और ग्रामीण आजीविका में सुधार के दोहरे उद्देश्य को पूरा करने के लिए, उत्तर प्रदेश…

‘किसानों की जमीन पर कब्जा करने वाले अब बने हैं हितैषी’: योगी आदित्यनाथ

Posted by - February 19, 2021 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi Aditynath) ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे आश्चर्य होता है कि समाजवादी…