कोविड-19 महामारी

8,11,417 पात्रों के खातों में भेजे गए एक-एक हजार रुपये

1078 0

लखनऊ । देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश भी कोविड-19 महामारी से अछूता नहीं रहा है। इस महामारी से निपटने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रियों के साथ निरंतर विचार विमर्श कर महत्वपूर्ण नीतियों का निर्धारण रहे हैं। इस महामारी के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन “गोपाल जी” द्वारा भी नगर विकास विभाग की लगातार विस्तृत समीक्षा की जा रही है।

घरेलू शेयर बाजार में दो दिन की सुस्ती के बाद बढ़त में बंद हुआ शेयर बाजार

नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग पूरी संवेदनशीलता के साथ कोरोना से जंग के मोर्चे पर डटा हुआ है। प्रदेश में 24 मार्च, 2020 को जारी शासनादेश संख्या 198/एक-11-2020-रा-11 के तहत पटरी दुकानदार, रिक्शा चालक, दैनिक पल्लेदार व अन्य श्रमिकों के खाते में कोविड-19 महामारी के संकट ने निपटने के लिए एक हजार रुपये भेजे जाने का निर्देश दिये गये थे।

जिसके तहत प्रदेश की 652 नागर निकायों द्वारा उपलब्ध करायी गयी सत्यापित सूची के आधार पर संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों के माध्यम से 811417 लाभार्थियों के बैंक खातों में सहायता राशि भेजी जा चुकी है।

नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने यह निर्देश दिये गए हैं, जो भी लाभार्थी इस सुविधा से वंचित रह गए हैं उन्हें शीघ्र ही इस सुविधा का लाभ दिया जाए ।

Related Post

kiran mazumdar shaw

सुरक्षा और प्रभाव की चिंता छोड़ कोविड-19 वैक्सीन लगवाएंगी किरन मजूमदार शॉ

Posted by - December 9, 2020 0
नई दिल्ली। जैव-प्रौद्योगिकी क्षेत्र की मशहूर हस्ती किरन मजूमदार शॉ (kiran mazumdar shaw) ने बुधवार को कोविड-19 टीका के प्रयोग…

2019 के लोकसभा चुनाव की इस महीने से पहले तारीखें होंगी घोषित

Posted by - January 18, 2019 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में सत्तारूढ़ बीजेपी के वरिष्ठ नेता तथा उपाध्यक्ष आई के जाडेजा…
INDvWI

INDvWI : वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, टीम इंडिया का दिया बल्लेबाजी का न्यौता

Posted by - December 15, 2019 0
नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के कप्तान किरोन पोलार्ड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने और भारत को पहले बल्लेबाजी करने का…