Naxalite Encounter

डीआरजी जवानों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, हथियार भी बरामद

415 0

सुकमा। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ (Naxalite  Encounter) और हमले की वारदातें इन दिनों बढ़ गई हैं। सुकमा के बुर्कालंका इलाके में डीआरजी जवानों (DRG Javan) के साथ नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें एक नक्सली मारा गया है और सर्च ऑपरेशन चल रहा है। एसपी किरण चौहान ने बताया कि बुरकलांका इलाके में डीआरजी जवानों के साथ मुठभेड़ (Naxalite  Encounter) में एक नक्सली ढेर हो गया है। मारे गए नक्सली का शव बरामद कर लिया गया है।

नक्सलियों के साथ पुलिस टीम की आज सुबह शनिवार को सुकमा जिले के बुर्कालंका में मुठभेड़ हो गई। इस गोलीबारी में जहां एक नक्सली के शव के साथ हथियार भी बरामद किए गए हैं। इलाके में सर्चिंग अभियान किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि शुक्रवार की रात जवानों की एक टीम सर्चिंग के लिए निकली हुई थी। शनिवार की सुबह सुकमा के बुर्कलंका इलाके में डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ (Naxalite  Encounter) हो गई। करीब 20 मिनट तक चली मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया।

छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में शहीद जवानों को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

मुठभेड़ में मारे गए नक्सली का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। बस्तर संभाग में पुलिस द्वारा लगातार नक्सलियों के खिलाफ सर्च आपरेशन चला रहे है। मुठभेड़ के बाद बुर्कलंका इलाके में सर्चिंग की जा रही है। वही ऐसा अनुमान भी लगाया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में और कई नक्सली भी घायल भी हुए है।

Related Post

Nitin Gadkari

नितिन गडकरी कोरोना पॉजिटिव

Posted by - January 11, 2022 0
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) कोरोना संक्रमित हो गए हैं। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव (corona posotive)…