philibheet

नेपाल पुलिस की गोली से घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

1148 0
पीलीभीत।  नेपाल पुलिस  की गोली लगने से घायल हुए युवक ने इलाज के दौरान 30 दिन बाद लखनऊ के अस्पताल में दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक महीना पूर्व यह घटना पीलीभीत के तिल्ला नंबर 4 गांव में घटित हुई थी। वहां अगस्त पर निकली नेपाल पुलिस (Indian Man was Killed in Firing by the Nepal Police) ने दो युवकों को गोली मार दी थी। इससे एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल था। उसका इलाज लखनऊ के अस्पताल में चल रहा था।
यूपी के पीलीभीत में इंडो नेपाल बॉर्डर पर 5 मार्च को नेपाल पुलिस ने गस्त के दौरान दो युवकों पर गोली चलाई गई थी। इसमें से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। गोली लगने से दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस युवक की इलाज के दौरान रविवार रात को मौत हो गई।

जानें पूरी घटना

नेपाल पुलिस ने गस्त के दौरान 5 मार्च को गुरमेज सिंह को गोली मार दी थी। गोली लगने से घायल गुरमेज का इलाज लखनऊ के अस्पताल में चल रहा था। यहां देर रात गुरमेज ने दम तोड़ दिया। परिजनों को जैसे ही युवक की मौत की खबर मिली तो कोहराम मच गया। परिजन शव को पीलीभीत लाने के लिए रवाना हो गए हैं।

पहले भी हो चुकी है एक युवक की मौत

बीती 5 मार्च पीलीभीत पुलिस को देर शाम सूचना मिली थी कि इंडो नेपाल बॉर्डर पर स्थित गांव टिल्ला नंबर 4 के पास गस्त के दौरान नेपाल पुलिस ने दो युवकों पर गोली चला दी है। इस घटना के दौरान एक युवक गोविंदा की मौके पर ही मौत हो गई थी। नेपाल पुलिस की गोली लगने से दूसरा युवक गुरमेज गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका लखनऊ के अस्पताल में इलाज चल रहा था। देर रात गुरमेज ने लखनऊ के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मौके पर हुई थी हाई प्रोफाइल मीटिंग

घटना के बाद नेपाल के उच्च अधिकारियों और पीलीभीत के उच्च अधिकारियों के बीच एक हाई प्रोफाइल मीटिंग हुई थी, जिसमें नेपाल के अधिकारियों द्वारा पूरे मामले में निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिलाया गया था। पीलीभीत के डीएम एसपी और नेपाल पुलिस के अधिकारी इस मीटिंग में शामिल थे।

Related Post

SriAnna

‘श्री अन्न’ को नए सिरे से बढ़ावा देगी योगी सरकार, जागरुकता के लिए कार्य योजना तैयार

Posted by - August 1, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की जनता को ‘पुष्टाहार” से लाभान्वित करने के लिए योगी सरकार ने अब मिलेट्स ( Millets)  यानी…
AK Sharma

ऊर्जा मंत्री की बड़ी कार्रवाई, 14 निदेशकों की नियुक्ति प्रक्रिया को किया रद्द

Posted by - March 23, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) और उसकी सहयोगी वितरण कंपनियों के 14 निदेशकों की नियुक्ति प्रक्रिया को रद्द…
cm yogi

GIS मुख्य समारोह से जुड़ेंगे सभी जनपद, उद्यमियों को करें आमंत्रित: सीएम योगी

Posted by - January 19, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के मार्गदर्शन में आज…

अखिलेश यादव ने कानपुर से की ‘विजय रथ यात्रा’ की शुरुआत, बीजेपी ने साधा निशाना

Posted by - October 12, 2021 0
कानपुर। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव 2022 के लिए चुनावी बिगूल कानपुर से फूंक दिया। जाजमऊ गंगा पुल…
CM Yogi

गुरु तेग बहादुर ने कभी भी देश और धर्म से हटकर के किसी विदेशी आक्रांता के सामने सिर नहीं झुकाया- मुख्यमंत्री

Posted by - December 6, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने यहियागंज गुरुद्वारा में गुरु परंपरा के नवम् गुरु श्री तेग बहादुर जी महाराज…