पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर एसीपी कृष्णानगर की जांच के बाद दर्ज हुई रिपोर्ट

पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर एसीपी कृष्णानगर की जांच के बाद दर्ज हुई रिपोर्ट

806 0

कृष्णानगर के अलीनगर सुनहरा में खेत से रास्ता न देने पर लखनऊ जीआरपी में तैनात सिपाही ने अपने साथियों के साथ किसान की पिटाई की। विरोध करने पर उसकी पत्नी को भी पीटा। इसके बाद उसे पीआरवी के मदद से थाने भिजवाया। फिर, हवालात में उसके ऊपर कहर ढहाया गया। यहीं नहीं सिपाही की शह पर किसान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। मुचलके पर छूटे किसान ने पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर से न्याय की गुहार लगाई। उनके निर्देश पर एसीपी कृष्णानगर ने पड़ताल की। दोषी पाए जाने पर कृष्णानगर पुलिस ने जीआरपी में तैनात सिपाही पर मुकदमा दर्ज किया।
अलीनगर सुनहरा निवासी पप्पू और उसका भाई मोनू किसान हैं। पप्पू के मुताबिक घर के पास में ही उनका खेत है।

बदमाशो ने पुलिस को दी खुली चुनौती, पिंक बूथ हुआ क्षतिग्रस्त

जहां वह कई दिनों से मंदिर का निर्माण करा रहे थे। उन्होंने बताया कि 15 फरवरी की रात वह खेत के मंदिर पर थे। इसी बीच पड़ोस में रहने वाले और लखनऊ जीआरपी में तैनात सिपाही रंजन प्रताप सिंह अपने कई साथियों के साथ पहुंचा। रंजन का प्लाट भी खेत के ही बगल में है। आरोप है कि रंजन खेत की नपाई करने लगे और उन्होंने वहां से रास्ता निकालने के लिए कहा। विरोध करने पर रंजन जिद पर अड़ गया और कहा कि वह खेत के बीच से ही रास्ता निकालेगा। मना करनेे पर रंजन और उसके साथियों ने उनके ऊपर हमला बोल दिया। शोर शराबा सुनकर मोनू की पत्नी मौके पर पहुंची। इस पर हमलावरों ने उन्हें भी पीटा। इसके बाद सिपाही रंजन ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर पीआरवी पहुंची। भाई मोनू को लेकर कृष्णानगर थाने गई। थाने में सिपाही रंजन की शह पर कई पुलिस कर्मियों ने हवालात में बंद कर लात-घूसों से बेरहमी से पीटा। इसके बाद मोनू, पप्पू समेत तीन के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कराया। अगले दिन पुलिस ने उन्हें मुचलके छोड़ दिया।

Related Post

CM Yogi Adityanath

भूमि अधिग्रहण मामले में सीएम योगी का एक्शन, गाजियाबाद की पूर्व DM सस्पेंड

Posted by - May 4, 2022 0
लखनऊ: गाजियाबाद में सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की फिर बड़ी कार्यवाही 1. तत्कालीन जिलाधिकारी गाजियाबाद निधि केसरवानी निलंबित…
CM Vishnu Dev Sai

CM साय ने मोबाइल मेडिकल यूनिट व प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Posted by - December 7, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) ने आज शनिवार काे रायपुर के ऐम्स परिसर में निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ 100 दिवसीय…
गढ़वा में गरजे योगी

गढ़वा में गरजे योगी, बोले- कांग्रेस की मदद के लिए बसपा ने उतारा उम्मीदवार

Posted by - November 27, 2019 0
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के स्‍टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ बुधवार को जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। योगी…

युवा हल्ला बोल ने बढ़ाया अपना कुनबा, अब जिला स्तर पर बनेगी इकाई, युवाओं के मुद्दों पर जोर

Posted by - August 15, 2021 0
देश आज 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, इस मौके पर युवा हल्ला बोल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुपम ने वीडियो…