लगातार दूसरे दिन बढ़े तेल के दाम,  डीजल की कीमत में 25 पैसे की हुई बढ़ोतरी

506 0

नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार के लिए पेट्रोल और डीजल के नई कीमत जारी कर दी हैं। आपको बता दें कि लगातार दूसरे दिन डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है लेकिन पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने डीजल के भाव में 25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। वहीं, इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में डीजल की कीमत बढ़कर 89.32 रुपये प्रति लीटर हो गई है और पेट्रोल 101.19 रुपये प्रति लीटर है। डीजल के दाम में बीते 4 दिनों में तीसरी बार बढ़ोतरी हुई है.

4 दिन में डीजल 70 पैसे महंगा हुआ

पिछले कुछ दिनों से स्थिर रहने के बाद अंतिम 4 दिनों में डीजल का भाव 70 पैसे प्रति लीटर बढ़ा है। इससे पहले सरकारी तेल कंपनियों ने 24 सितंबर को डीजल के भाव में 20 पैसे, 26 सितंबर को 25 पैसे की बढ़ोतरी की थी. आज यानी 27 सितंबर को 25 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। इस तरह से महज 4 दिनों में डीजल का दाम 70 पैसे प्रति लीटर बढ़ गया है।

4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल की आज की कीमतें

शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली 101.19 89.32
मुंबई 107.26 96.94
चेन्नै 98.96 93.93
कोलकाता 101.62 92.42

प्रतिदिन सुबह 6 बजे बदलती हैं कीमतें 
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

Related Post

cm pushkar

पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिये जाने के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर प्रोत्साहन राशि दिये जाने की घोषणा

Posted by - September 9, 2021 0
पर्यावरणविद पद्मभूषण डॉ. अनिल जोशी ने कहा कि हिमालय संरक्षण के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ी है।  प्रोत्साहन धनराशि दो…
RBI,Shaktikanta Das

आरबीआई रेपो दर वृद्धि पर सेंसेक्स 1,000 अंक से अधिक टूटा; निफ्टी 16,800 के नीचे गिरा

Posted by - May 4, 2022 0
आरबीआई(RBI) गवर्नर लाइव: भारतीय रिजर्व बैंक(RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास(Shaktikanta Das) ने आज कहा कि मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने…
Share market

तेजी से खुला शेयर बाजार, बैंकिंग और टेलीकॉम सेक्टर समेत इन सेक्टर में उछाल

Posted by - May 5, 2021 0
नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार (Share Market) तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को तेजी के साथ खुला। बीएसई (BSE) के सेंसेक्स (Sensex)…

7th CPC News: केंद्रीय कर्मचारियों को मिला बंपर तोहफा- DA के बाद अब TA को लेकर आया बड़ा अपडेट

Posted by - June 21, 2021 0
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खुशखबरी है. सरकार ने करोड़ों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत दी है।…