AK Sharma

अधिकारी पूरी संवेदना के साथ शिकायतों का करें निस्तारण: एके शर्मा

599 0

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने ‘सम्भव’ पोर्टल की व्यवस्थानुसार मंगलवार को सभी नगर निगमों में नगर आयुक्त के स्तर पर होने वाली जनसुनवाई को मुहर्रम की छुट्टी के कारण बुधवार को करने के निर्देश दिए।

नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने बताया कि ‘सम्भव’ पोर्टल की व्यवस्था के तहत समस्त नगरपालिका परिषदों/नगर पंचायतों में अधिशासी अधिकारियों द्वारा 08 अगस्त, 2022 सोमवार को की गई जन सुनवाई में कुल 722 प्राप्त शिकायतों में से 676 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया और शेष 46 शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार प्रतिबद्ध: एके शर्मा

एके शर्मा (AK Sharma) ने अधिकारियों को पूरी संवेदना के साथ लोगों की शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों की सराहना की है और उन्हें बधाई दी है।

फर्स्ट रिस्पॉन्डर के रूप में तैयार की जा रही यूपी पुलिस

Related Post

CM Yogi

आपदा पीड़ितों के साथ खड़ी योगी सरकार, राहत कार्यों में तेजी

Posted by - May 14, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आंधी, आकाशीय बिजली और अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों के प्रति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने…
pt. ashutosh pandey-nadda

ऊप के दौरे पर बोले नड़ड़ा- यूपी चुनाव को लेकर अपनी जिम्मेदारियां निभाएं जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख

Posted by - August 7, 2021 0
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों को संबोधित करते हुए कहा कि…
cm yogi

सिद्धार्थनगर में सांसद खेल महाकुंभ के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम योगी

Posted by - February 1, 2023 0
सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) बुधवार को जिला खेल स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल महाकुंभ (Sansad Khel Mahakumbh)के समापन…