अक्टूबर में चरम पर होगी तीसरी लहर, रोज मिले सकते हैं डेढ़ लाख मरीज- वैज्ञानिकों का अनुमान

653 0

देश में कोरोना के मामले फिर से बढ़ रहे हैं, वैज्ञानिकों का अनुमान है कि महामारी की तीसरी लहर अगस्त में दस्तक दे देगी।भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान हैदराबाद व कानपुर के वैज्ञानिकों ने सभी अनुमान मैथेमेटिकल मॉडल के आधार पर लगाया है। उन्होंने मुताबिक बेहतर स्थिति में संक्रमण के रोजाना एक लाख जबकि बदतर हालात में रोजाना डेढ़ लाख मामले सामने आ सकते हैं ।

वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि अक्टूबर में ये चरम पर होगी और बच्चों, बुजुर्गों व बीमार लोगों को लेकर सावधानी बरतनी होगी।डॉक्टरों का अनुमान है कि तीसरी लहर सबसे अलग होगी क्योंकि वायरस को समझना अभी भी मुश्किल ही है।

केंद्र ने भी हालात से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। महाराष्ट्र केरल समेत दस राज्यों के 46 जिलों में संक्रमण दर 10% से अधिक है। इसी तरह 54 जिलों में पांच से 10% के बीच है। ये 100 जिले तीसरी लहर को तेज करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं जिनपर नजर रखना जरूरी है।

लापरवाही बिलकुल नहीं होनी चाहिए डॉक्टरों का अनुमान है कि तीसरी लहर सबसे अलग होगी क्योंकि वायरस को समझना अभी भी मुश्किल ही है। वायरस कब किसको व कैसे नुकसान पहुंचाए इसका पता लगाना बेहद मुश्किल है। वहीं टीका लगवा चुके संक्रमित हो रहे हैं। ऐसे में सतर्क रहना बहुत जरूरी है।

राहुल समेत कई नेताओं के बाद अब कांग्रेस का भी ट्विटर अकाउंट लॉक, पार्टी बोली- हम लड़ेंगे, लड़ते रहेंगे

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, (आईआईटी) हैदराबाद व कानपुर के वैज्ञानिकों ने ये अनुमान मैथेमेटिकल मॉडल के आधार पर लगाया है। आईआईटी हैदराबाद के माथुकुमाली विद्यासागर व आईआईटी कानपुर के मनिंदर अग्रवाल का कहना है कि अगस्त में तीसरी लहर तेज होजाएगी। अनुमान है कि बेहतर स्थिति में संक्रमण के रोजाना एक लाख जबकि बदतर हालात में रोजाना डेढ़ लाख मामले सामने आ सकते हैं । केरल व महाराष्ट्र में संक्रमण के बढ़ रहे मामलों से अन्य राज्यों में भी हालात खराब हो सकते हैं।

Related Post

champat rai

राम मंदिर के लिए अब तक जुटाए 2500 करोड़, मुस्लिम समुदाय बढ़-चढ़कर दिया दान

Posted by - March 7, 2021 0
नई दिल्ली । राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने शनिवार को दिल्ली में मीडिया से बातचीत…
मण्डलायुक्त मुकेश मेश्राम

लखनऊ के सरकारी स्कूलों का होगा काया-कल्प, मण्डलायुक्त मुकेश मेश्राम ने की बैठक

Posted by - November 27, 2019 0
लखनऊ। मण्डलायुक्त मुकेश मेश्राम की अध्यक्षता में लखनऊ के सरकारी स्कूलों का काया-कल्प के लिए बुधवार को बैठक हुई। बैठक…
हिजबुल कमांडर समेत चार आतंकवादी ढेर

पुलवामा में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में हिजबुल कमांडर समेत चार आतंकवादी ढेर

Posted by - May 6, 2020 0
श्रीनगर। दक्षिण-कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ दो अलग-अलग स्थानों पर हुई मुठभेड़ में हिजबुल…
घरेलू नुस्खा

बेदाग चेहरे के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खा, फूलों सी दमक उठेगी स्किन

Posted by - January 25, 2020 0
नई दिल्ली। अनियमित खान-पान, तनाव और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से अक्सर चेहरा बेजान नजर आता है। तनाव…