'द कश्मीर फाइल्स'

अब ‘द कश्मीर फाइल्स’ लेकर आ रहे हैं फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री

1036 0

नई दिल्ली। फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने बुधवार को ऐलान किया कि उनकी अगली फिल्म का शीर्षक ‘द कश्मीर फाइल्स’ है। जो कश्मीरी हिंदुओं के जातिसंहार पर आधारित है। यह फिल्म अगस्त, 2020 को रिलीज होगी।

विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट करते हुए कहा कि प्रस्तुत कर रहा हूं ‘द कश्मीर फाइल्स’

अग्निहोत्री ने ट्वीट करते हुए कहा कि प्रस्तुत कर रहा हूं ‘द कश्मीर फाइल्स’। अगले साल, इसी वक्त हमारे 73वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर, कभी नहीं कही गई कश्मीरी हिंदुओं के सबसे दुखद और कष्टदायक कहानी को आपके सामने लेकर आएंगे। कृपया हमारी टीम के लिए दुआ करें,क्योंकि यह बताने लायक कोई आसान कहानी नहीं है।

भारत के नोट पर कैसे आई गांधी की फोटो, जानें इसके पीछे की कहानी? 

कश्मीर के नक्शे को नारंगी रंग में रंगे हुए देखा जा सकता है, इस पर ‘द राइट टू ट्रथ कंटीन्यूज’ लिखा हुआ है

इसके साथ ही विवेक ने फिल्म के पोस्टर को भी साझा किया जिसमें कश्मीर के नक्शे को नारंगी रंग में रंगे हुए देखा जा सकता है। इस पर ‘द राइट टू ट्रथ कंटीन्यूज’ लिखा हुआ है। इस फिल्म के बारे में इससे अधिक और किसी भी जानकारी का खुलासा नहीं हुआ है।

विवेक अग्निहोत्री की निर्देशित फिल्म ‘द ताशकंद फाइल्स’ काफी चर्चा में रही

बता दें कि विवेक अग्निहोत्री की निर्देशित फिल्म ‘द ताशकंद फाइल्स’ काफी चर्चा में रही। फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ। यहां तक की फिल्म की रिलीज को रोके जाने के भी कई प्रयास किए गए, लेकिन अंततः फिल्म रिलीज हुई और फिल्म में मौजूद सभी किरदार की काफी तारीफ हुई। फिल्म की कहानी भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की मौत के इर्द गिर्द बुनी गई है।

Related Post

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन बोले- ‘ हे ईश्वर मेरी मदद कीजिए…’

Posted by - July 25, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन कोरोना वायरस पॉजिटिव होने के कारण इन दिनों हॉस्पिटल में भर्ती हैं। हॉस्पिटल…

ब्रेक के बाद सोशल मीडिया पर दोबारा सक्रिय हुई प्रियंका

Posted by - July 24, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास, टेक्नोलॉजी से ब्रेक लेने के बाद दोबारा डिजिटल दुनिया में सक्रिय हो गई…
Chhavi Mittal

बैकलेस ड्रेस में छवि मित्तल ने Breast कैंसर सर्जरी का दिखाया निशान

Posted by - June 14, 2022 0
मुंबई: प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेत्री और YouTube सामग्री निर्माता छवि मित्तल (Chhavi Mittal) ने अप्रैल के महीने में स्तन कैंसर (Breast…

ट्रेलर लॉन्च: एक वक्त था जब मुझे भी लोग ‘मेंटल’ बोलने लगे थे-कंगना रनौत

Posted by - July 3, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। कंगना रनौत और राजकुमार राव की बहुचर्चित फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म…