अब बच्चों को भी लगेगी वैक्सीन, 2 से 18 साल तक को कोवैक्सीन लगाने की मिली मंजूरी

552 0

नई दिल्ली। बच्चों की वैक्सीन के आने का इंतजार कर रहे पैरेंट्स के लिए यह राहत की खबर है। देश में बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बच्चों के लिए भारत बायोटेक की वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। जानकारी के मुताबिक भारत बायोटेक की वैक्सीन 2 से 18 साल तक के बच्चों को दी जाएगी।

दिल्ली एम्स में हुआ ट्रायल

गौरतलब है कि भारत बायोटेक भारत की पहली ऐसी कंपनी है जिसने बच्चों के लिए वैक्सीन पर ट्रायल किया था। दिल्ली के एम्स में इसका ट्रायल हुआ था जिसके बाद कंपनी ने रिपोर्ट को सबमिट किया था। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, रिपोर्ट के आधार पर इस वैक्सीन को मंजूरी मिली है।

J&K: शोपियां में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 5 आतंकी ढेर

कोवैक्सीन से बच्चों में इम्यून सिस्टम होगा डेवलप

कोवैक्सीन की दो डोज बच्चों को लगाई जाएगी। सीडीएससीओ की सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी ने 2 से 18 साल के बच्चों को कोवैक्सीन देने की ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया से सिफारिश की है। जानकारी के मुताबिक, इस वैक्सीन से इम्यून सिस्टम डेवलप होगा और इसके कोई साइड इफैक्ट्स भी देखने को नहीं मिले हैं। बता दें कि 2 से 18 साल के बच्चों पर भारत में दूसरे और तीसर चरण का ट्रायल शुरू हुआ था। सोमवार को हुई बैठक में कोवैक्सीन को लेकर यह फैसला किया गया है।

देश में कोरोना मामलों में आई कमी, 24 घंटे में मिले 14,313 नए केस, 181 की मौत

बता दें कि एक सप्ताह पहले भारत बायोटेक ने 18 साल से कम उम्र के बच्चों में इस्तेमाल के लिए कोविड-19 रोधी टीके कोवैक्सीन के दूसरे चरण का परीक्षण पूरा कर लिया था और इसके सत्यापन तथा आपातकालीन उपयोग की मंजूरी के लिए आंकड़े केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन को सौंप दिए थे।

Related Post

राजस्थान में पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए कल से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Posted by - November 4, 2020 0
राष्ट्रीय डेस्क.  आगामी 6,7 और 8 नवंबर को होने वाली राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्‍यर्थियों…
Rhea Chakraborty

ड्रग्स की रानी रिया चक्रवर्ती का जेल में हुआ ये हाल, जानें कैसे हो रहा है सलूक?

Posted by - September 12, 2020 0
मुंबई। भायखला जेल में बंद बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है। इसके मुताबिक जेल में…
CM Dhami congratulated the Uttarakhand cricket team on reaching the Ranji semi-finals.

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई

Posted by - February 8, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की क्रिकेट टीम को पहली बार रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचने पर हार्दिक…