बदलें आधार कार्ड में अपने घर का पता

अब चुटकियों में बदलें आधार कार्ड में अपने घर का पता, देखें वीडियो

948 0

नई दिल्ली। बैंक में खाता खुलवाना हो या फिर टैक्स बचाने के लिए किसी म्युचूअल फंड स्कीम्स में पैसा लगाना हो इन सभी के लिए अब आधार कार्ड जरूरी है। इसीलिए आधार जारी करने वाली सरकारी संस्था UIDAI इससे जुड़ी सर्विसेस को लगातार बेहतर कर रही है। हाल में UIDAI ने आधार में अपने घर का पता बदलवाने से जुड़ी नई सर्विस का ऐलान किया है। अब आप घर बैठे भी पता बदलाव सकते हैं।

तानाजी 100 करोड़ के पार पहुंची, अजय देवगन फैंस को कहा- शुक्रिया 

चुटकियों में करें आधार में अपना एड्रेस अपडेट- UIDAI ने इससे जुड़ा एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में घर का पता बदलावने से जुड़ी जानकारी दी गई है। UIDAI ट्वीट कर बताया है कि सबसे पहले वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाए और ‘Online Address Update’ पर क्लिक करें। सही पता डालें और सहायक डॉक्यूमेंट की कलर्ड स्कैन फाइल अपलोड कर दें। न लम्बी लाइनें, न कोई शुल्क, बस कुछ ही क्लिक्स में हो गया आपका पता अपडेट।

आइए जानते हैं कि अभी ऑनलाइन आधार ऐड्रेस चेंज कैसे करते हैं…

स्टेप- 1 सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाएं। यहां आपको My Adhaar वाला टैब मिलेगा। ड्रॉपडाउन के दूसरे टैब Udate Your Aadhaar में जाकर उसके ड्रॉपडाउन में तीसरा ऑप्शन Update your address online पर क्लिक करें।

स्टेप-2 इस पर क्लिक करने के साथ ही नया पेज खुलेगा। यहां नीचे जाने पर Proceed to Update Address पर क्लिक करें। फिर से एक नया पेज खुलेगा।

स्टेप-3 इस पेज पर सबसे पहले अपना आधार नंबर, फिर कैप्चा वेरिफिकेशन डालकर नीचे Send OTP पर क्लिक करें। अब आपके आधार रजिस्टर्ड नंबर पर एक ओटीपी आएगा। उस OTP को नीचे Enter OTP/TOTP के नीचे 6 अंकों का ओटीपी डालें और नीचे Login पर क्लिक करें।

स्टेप-4 इस पेज पर अभी Update Address via Address Proof, Update Address via Secred Code का विकल्प दिया गया है। ऐड्रेस प्रूफ का विकल्प चुनने पर नए पेज में आपको नए ऐड्रेस के डिटेल्स भरने होंगे। फिर उचित दस्तावेज की तस्वीरें अपलोड करनी होंगी।

Related Post

SACHIN WAZE

एंटीलिया मामला: सचिन वाजे को 23 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Posted by - April 9, 2021 0
मुंबई। देश के प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास एंटीलिया के बाहर एक गाड़ी में पाए गए विस्फोटक के मामले…
Naxalites Encounter

नारायणपुर में सुरक्षाबलों ने 6 नक्सलियों को किया ढेर, अभियान जारी

Posted by - July 18, 2025 0
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में शुक्रवार को सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में छह नक्सली (Naxalites) मारे गए। समाचार एजेंसी…
CM Dhami

सोमनाथ, भारत की सनातन संस्कृति, आस्था और अदम्य आत्मबल का प्रतीक : मुख्यमंत्री धामी

Posted by - May 7, 2026 0
देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि सोमनाथ भारत की सनातन संस्कृति, आस्था और…
CS Upadhyay

समर अभी शेष है …… क्या उत्तराखण्ड चन्द्रशेखर उपाध्याय को जानता है?

Posted by - October 12, 2022 0
देहारादून। नैनीताल हाईकोर्ट में मुकदमों की कार्यवाही हिंदी में शुरू कराने की अपनी मुहिम की यादों को देश के साथ…
CM Dhami

सीएम धामी आज जारी करेंगे इनवेस्टर्स समिट-2023 का कर्टेन रेजर

Posted by - September 14, 2023 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) गुरुवार को नई दिल्ली में डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड-ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट-2023 का कर्टेन रेजर जारी…