आचार संहिता उल्लंघन

आचार संहिता के उल्लंघन में हेमा मालिनी को निर्वाचन अधिकारी ने जारी की नोटिस

1297 0

मथुरा बीजेपी प्रत्याशी हेमामालिनी चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन में फंस गई हैं। उन्हें निर्वाचन अधिकारी ने नोटिस जारी कर दिया है। मथुरा संसदीय क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी हेमामालिनी की चुनावी सभा बीते मंगलवार को चौमुहां ब्लॉक के गांव आझई में कराने की अनुमति ली गई थी। लेकिन चुनावी सभा गांव में कराने के स्थान पर गांव में स्थित परिषदीय प्राथमिक विद्यालय आझई के प्रांगण में करा दी गई हैं ।

ये भी पढ़ें :-अमित शाह का वार, सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाक पीएम और राहुल बाबा का चेहरा हुआ एक समान 

आपको बता दें इस नोटिस का जवाब बीजेपी प्रत्याशी सांसद हेमामालिनी को 24 घंटे के दौरान देना होगा। रालोद महानगर संयोजक ताराचंद गोस्वामी ने भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली प्रभारी को पत्र सौंपा है।

ये भी पढ़ें :-महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, आर्टिकल 370 हटा तो भारत का हिस्सा नहीं रहेगा जम्मू कश्मीर 

जानकारी के मुताबिक भारत निर्वाचन आयोग के सख्त दिशा निर्देशों के बावजूद परिषदीय प्राथमिक विद्यालय आझई के भवन में चुनावी सभा की थी। आरोप है कि सुबह 10 बजे से 11 बजे तक सभास्थल के मंच पर डांस भी कराया गया है। जब भीड़ इकट्ठा हुई तब हेमामालिनी ने चुनावी सभा को संबोधित किया।

Related Post

इंटरनेट

इंटरनेट के इस्तेमाल को मौलिक अधिकार न मानकर समझें दायित्व

Posted by - January 13, 2020 0
सियाराम पांडेय ‘शांत’ सर्वोच्च न्यायालय ने इंटरनेट के इस्तेमाल को मौलिक अधिकार माना है और जम्मू-कश्मीर में  इंटरनेट पर लगी…
CM Yogi

सीएम योगी ने काशी की बेटियों को दी सिलाई मशीन, बोले- आत्मनिर्भर बन रही हैं बहन-बेटियां

Posted by - October 6, 2025 0
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) काशी में दो दिवसीय दौरे पर आए हैं। सोमवार को शिवपुर स्थित अन्नपुर्णा ऋषिकुल…
मलंग

‘मलंग’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी, छह जनवरी को आएगा ट्रेलर

Posted by - January 3, 2020 0
नई दिल्ली। मोहित सूरी द्वारा निर्देशित मल्टीस्टारर फिल्म ‘मलंग’ से आदित्य रॉय कपूर का फर्स्ट लुक पोस्टर शुक्रवार को जारी…