Northern Railway Lucknow Division

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल : प्रशिक्षण के अभाव में कीमैन की ट्रेन से टकरा कर मौत

1543 0

लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल (Northern Railway Lucknow Division) के सुल्तानपुर उपमंडल में गैंग नंबर 33 के कीमैन मोहम्मद इस्तेखार की बीते 12 दिसंबर को ट्रेन से टकरा कर मौत हो गई है। इसकी वजह कीमैनों का प्रशिक्षण नहीं दिया बताया जा रहा है।

रेलवे के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 2015 के बाद अभी तक जो भी कीमैन बना है। उसमें अधिकतर कर्मचारियों को अभी तक कीमैन का प्रशिक्षण नहीं दिया गया है। इसके साथ ही भर्ती होने के बाद किसी का मेडिकल जांच भी नहीं हुई है। सूत्र बताते हैं कि कीमैन मुहम्मद इस्तेखार को पिछले कुछ महीनों से कम सुनाई पड़ रहा था और आंख से कम दिखाई भी देता था। इतनी गंभीर समस्या होने के बाद भी उनसे कीमैन जैसे जोखिम भरा काम कराया जाना रेलवे प्रशासन की लापरवाही को उजागर करता है।

आईसीसी महिला विश्व कप का कार्यक्रम जारी, भारतीय टीम का पहला मैच इस दिन

अब सवाल उठता है कि आखिर रेल प्रशासन ट्रैकमैनो का मेडिकल व प्रशिक्षण क्यूं नहीं करवा रहा है ? यह कहने में जरा भी संदेह नहीं है कि यदि रेल प्रशासन का यही रवैया रहा तो भविष्य में और भी ट्रैकमैनो की मौत से इंकार नहीं किया जा सकता है। रेलवे के सूत्र बताते हैं कि इसके जिम्मेदार वरिष्ठ मंडल अभियंता समन्वय एवं मंडल रेल प्रबंधक लखनऊ हैं।

Related Post

cm dhami

मुख्यमंत्री ने बड़कोट क्षेत्र की पेयजल समस्या के समाधान का दिया आश्वासन

Posted by - July 23, 2024 0
देहरादून। बड़कोट क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने विधायक दुर्गेश्वर लाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  से यहां…
Chardham yatra

चारधाम यात्रा के लिए 9,68,951 लाख यात्रियों ने कराया पंजीकरण

Posted by - April 4, 2023 0
देहरादून। इस वर्ष उत्तराखंड में चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़कर नये कीर्तिमान स्थापित करेगी। अब तक चारधाम…
PM Modi

‘मोदी मौज करने के लिए नहीं, मेहनत करने के लिए पैदा हुआ है’, रुद्रपुर की सभा में बोले पीएम मोदी

Posted by - April 2, 2024 0
रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने मंगलवार को उत्तराखंड के रुद्रपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी…
CM Bhajan Lal

राइजिंग राजस्थान में प्रत्येक जिले के विशिष्ट उत्पादों को मिलेगी पहचान – सीएम भजनलाल शर्मा

Posted by - December 5, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट को सफल बनाने के लिए 10 दिनों…