नागरिकता संशोधन बिल

नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ पूर्वोत्तर भारत बंद, जगह-जगह प्रदर्शन

975 0

नई दिल्ली। लोकसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 सोमवार को पास हो गया। इसके बाद मंगलवार को असम में भारी विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है।

असम में ऑल असम स्टूडेंट यूनियन (AASU) ने डिब्रूगढ़ में नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ धरना दिया। इस दौरान वहां प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने टायर भी जलाए।

इसके अलावा इस विधेयक के पास होने के खिलाफ नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन (NESO) और ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (AASU) ने 12 घंटे का बंद भी बुलाया है। इसके बाद गुवाहाटी में मंगलवार को दुकानें नहीं खुली हैं।

बता दें कि नागरिकता संशोधन विधेयक सोमवार देर रात 12 बजे लोकसभा में पारित हो गया। मैराथन 12 घंटे चली बहस के बाद हुए मतदान में विधेयक के पक्ष में 311 जबकि विरोध में 80 वोट पड़े। इस बाद अब यह विधेयक राज्यसभा में पेश किया जाएगा।

Related Post

AK Sharma

युद्धस्तर पर सभी नालों की सफाई कराना सुनिश्चित करे नगर निगम: एके शर्मा

Posted by - June 22, 2023 0
लखनऊ/आगरा। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma)  अपने एक दिवसीय दौरे पर आगरा पहुंचे। आगरा…
जस्टिस अब्दुल नजीर

अयोध्या फैसला : जस्टिस अब्दुल नजीर को मोदी सरकार ने दी जेड श्रेणी की सुरक्षा

Posted by - November 17, 2019 0
नई दिल्ली। अयोध्या मामले पर सुनवाई करने वाले सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की संवैधानिक पीठ में शामिल रहे जस्टिस…