उत्तर-पूर्व दिल्ली हिंसा

उत्तर-पूर्व दिल्ली हिंसा : प्रभावित इलाकों का दौरा करने निकले राहुल गांधी

956 0

नई दिल्ली। राहुल गांधी उत्तर पूर्वी दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं। कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक, कुमारी शैलजा और अधीर रंजन चौधरी भी राहुल गांधी के साथ मौजूद हैं। राहुल गांधी बृजपुरी में अरुण मॉडर्न पब्लिक स्कूल में जाएंगे, वहीं कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल चांद बाग इलाके में पहुंच चुका है।

यह जानकारी कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने दी है। राहुल गांधी के साथ एक प्रतिनिधि मंडल बुधवार को ही दिल्ली के हिंसाग्रस्त इलाकों के दौरे पर जाएगा। इससे पहले मंगलवार को संसद भवन जाते समय राहुल ने कहा था कि हम सदन में दिल्ली हिंसा के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए सरकार पर दबाव बना रहे हैं।

बीजेपी सांसद रमेश बिधूडी की बयानबाजी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दिल्ली के हिंसाग्रस्त इलाकों का दौरा करने से पहले बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने बड़ा बयान दिया है। भाजपा सांसद ने कहा कि राहुल छह दिन पहले ही इटली से लौटे हैं। क्या वह कोरोनावायरस फैलाना चाहते हैं?

क्या एयरपोर्ट पर आप स्क्रीनिंग टेस्ट से गुजरे थे?

राहुल गांधी के उत्तर पूर्वी दिल्ली का दौरा करने से पहले बिधूड़ी ने कहा कि वहां जाने से पहले, मैं यह पूछना चाहता हूं कि आप छह दिन पहले ही इटली से लौटे हैं। क्या एयरपोर्ट पर आप स्क्रीनिंग टेस्ट से गुजरे थे? क्या आपने बचाव के उचित उपाय अपनाए थे या आप इसे फैलाना चाहते हैं।

Related Post

नितिन गडकरी

पेट्रोल और डीजल के अलावा इन ईंधनों पर चलेगी गाड़ियां : नितिन गडकरी

Posted by - February 7, 2020 0
नई दिल्ली। भारत में जल्द एथेनॉल, मेथेनॉल, बायोडीजल, सीएनजी, एलएनजी और हाइड्रोजन का प्रयोग ईंधन के रूप में होगा। इससे…
Museum of Temples

अयोध्या में 650 करोड़ की लागत से बनेगा ‘मंदिरों का म्यूजियम’, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

Posted by - June 25, 2024 0
लखनऊ। योगी कैबिनेट (Yogi Cabinet) की मंगलवार को हुई बैठक में अयोध्या में 650 करोड़ रुपये की लागत से ‘मंदिरों का…
Saryu Aarti

अयोध्या दीपोत्सव 2025: योगी सरकार की प्रेरणा से सरयू तट पर गूंजेगी मां सरयू की महाआरती

Posted by - October 17, 2025 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में इस बार का दीपोत्सव 2025 (Deepotsav) अयोध्या को नई ऐतिहासिक ऊंचाइयों…

नेमावर हत्याकांड का आरोपी हिन्दू संगठन का पदाधिकारी, इसीलिए नहीं हो रही CBI जांच?

Posted by - July 5, 2021 0
मध्य प्रदेेश के देवास जिले के नेमावर में आदिवासी परिवार के पांच लोगों की हत्या का मामला गर्माया हुआ है,…