नोकिया

नोकिया के ये दो एंड्रॉयड स्मार्टफोन हुए सस्ते, जाने फोन की शुरुआती कीमत

887 0

नई दिल्ली। एचएमडी ग्लोबल ने हाल ही में भारत में नोकिया 2.2 को लॉन्च किया है। जो कि दुनिया का सबसे सस्ता एंड्रॉयड वन फोन है। वहीं अब कंपनी ने अपने दो स्मार्टफओन नोकिया 3.2 और नोकिया 4.2 की कीमत में 2,100 रुपये तक की कटौती हुई है।

कटौती के बाद अमेजन पर नोकिया 3.2   8,150 रुपये में खरीदा जा सकता है

कटौती के बाद अमेजन पर नोकिया 3.2   8,150 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस कीमत में 2 जीबी रैम के साथ 16 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। वहीं इस फोन के तीन जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 9,410 रुपये में खरीदा जा सकता है, हालांकि नोकिया की वेबसाइट पर नोकिया 3.2 का 2GB/16GB वेरियंट 8,490 पर मिल रहा है।

बता दें कि इस फोन की असली कीमत 8,990 रुपये है। वहीं नोकिया 4.2 को अमेजन से 9,690 रुपये में खरीदा जा सकता है, यह फोन भी नोकिया की साइट पर अभी भी 10,490 रुपये में मिल रहा है। हालांकि अमेजन पर नोकिया के इन दोनों फोन की कीमतों कटौती 30 जून तक के लिए ही है।

नोकिया 4.2 की स्पेसिफिकेशन

फोन की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड पाई 9.0 मिलेगा। इस फोन में 5.71 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है। डिस्प्ले पर 2.5डी कर्व्ड ग्लास मिलेगा। इस फोन में 2/3 जीबी रैम और 16/32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा। इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर मिलेगा और ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 505 ग्राफिक प्रोसेसिंग यूनिट (जीपीयू) दिया गया है।

कैमरे की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का दिया गया है। फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर, पावर बटन में सफेद नोटिफिकेशन लाइट, 4जी, एफएम रेडियो, एनएफसी और 3.5एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। फोन में 3000एमएएच की बैटरी मिलेगी।

Related Post

Prime Minister with Peacock

देखिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शेयर किया मोर के साथ यह दिलचस्प वीडियो

Posted by - August 23, 2020 0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रकृति प्रेम एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये सामाने आया है। जिसमें पीएम मोदी मोर के…

मैगी फिर आया मुश्किलों में,सुप्रीम कोर्ट में दोबारा होगी सुनवाई

Posted by - January 3, 2019 0
नई दिल्ली।तीन साल बाद राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग में लंबित नेस्ले के मैगी मामले में गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट…
ए आर रहमान

Avengers Anthem मुंबई में रिलीज, फैंस को नहीं पसंद आया एआर रहमान का गाना

Posted by - April 2, 2019 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। फिल्म ‘अवेंजर्स ऐंडगेम’ का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में इंडियन फैन्स के लिए सबसे ज्यादा आकर्षक…
श्री श्याम प्रभु की शोभा यात्रा

श्री श्याम ज्योत मण्डल की धूमधाम से निकली श्री श्याम प्रभु की शोभा यात्रा

Posted by - February 23, 2020 0
लखनऊ। श्री श्याम ज्योत मण्डल ने महाराजा अग्रसेन पार्क, तिलकनगर, लखनऊ में रविवार को श्री श्याम प्रभु की शोभा यात्रा…