नोएडा में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 28 दबोचे गए

763 0

देश की राजधानी दिल्‍ली से सटे यूपी के नोएडा में एक बड़े सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया खुलासा। यूपी में नोएडा सेक्टर 51 के तीन मंजिला मकान में चल रहे सेक्स रैकेट को थाना सेक्टर-49 पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस टीम को मिली बड़ी कामयाबी, छापेमारी कर 16 पुरुष और 12 महिलाओं को हिरासत में लिया है। साथ ही रैकेट का संचालन कर रहे 2 लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

एडीसीपी ने बताया कि सेक्टर-49 थाने की टीम ने सोमवार देर रात सेक्टर-51 के एक मकान में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। अधिकारी का कहना है कि यह मकान एवीपी बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर रजिस्टर्ड है। साथ ही मकान में कुल 27 कमरे और एक किचन बी है।

पुलिस की टीम ने यहां छापेमारी कर 16 पुरुषों और 12 महिलाओं को हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि पुरुषों में एक संचालक और दो कर्मचारी हैं और महिलाओं में एक संचालिका है। पकड़ी गई अधिकतर युवतियां पहले अलग-अलग स्पा सेंटर में काम पर करती थी।पुलिस की दी गई जानकारी के मुताबिक अधिकतर महिलाएं दिल्ली गाजियाबाद और नोएडा की है और पुरुष दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर और बिहार के रहने वाले हैं।

एडीसीपी ने बताया कि यहां कमरों की बुकिंग कर सेक्स रैकेट चलाया जाता था।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार संचालक की पहचान दक्षिणपुरी नई दिल्ली निवासी रमेश और संचालिका सेक्टर-53 निवासी है। पुलिस को मौके से कई आपत्तिजनक सामग्रियां मिली हैं।

Related Post

Kalinjar Festival

कालिंजर महोत्सव 2026: ‘इतिहास की गूंज, संस्कृति की आत्मा’ थीम के साथ होगा सांस्कृतिक महासंगम

Posted by - February 14, 2026 0
लखनऊ: बुंदेलखंड के बांदा जनपद की ऐतिहासिक धरती पर 15 से 17 फरवरी तक तीन दिवसीय कालिंजर महोत्सव 2026 (Kalinjar…
Rashtriya Prerna Sthal

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को समर्पित करेंगे राष्ट्र प्रेरणा स्थल, सभी तैयारियां पूरी

Posted by - December 24, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बन कर तैयार भव्य ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ (Rashtriya Prerna Sthal) को प्रधानमंत्री नरेंद्र…
CM Yogi

भारत ने दिया है ‘जियो और जीने दो’ का सच्चा लोकतंत्र : सीएम योगी

Posted by - September 15, 2024 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि दुनिया में जब सभ्यता, संस्कृति और मानवीय मूल्यों के…