Nagar Sewa Pakhwada

नगर सेवा पखवाड़ा के लिए 22 नोडल अधिकारी नामित

414 0

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) के निर्देश पर राज्य व्यापी 15 दिवसीय चलाये जाने वाले नगर सेवा पखवाड़ा (Nagar Sewa Pakhwada) के दौरान नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा एवं निगरानी के लिए विभाग के 22 अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। इसमें अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये गये हैं कि वे अपने आवंटित जनपदों एवं निकायों में जाकर कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे और नागरिकों के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं उनके लिए संचालित योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे। साथ ही ऐसे निकायों में जहां पर वे स्वयं नहीं जा सकते, उसकी वर्चुअल समीक्षा भी करेंगे।

नामित नोडल अधिकारियों में प्रमुख सचिव नगर विकास  अमृत अभिजात को गोरखपुर, कुशीनगर एवं देवरिया, सचिव नगर विकास  अनिल कुमार को मिर्जापुर एवं भदोही, सचिव नगर विकास  रंजन कुमार को गाजियाबाद, बागपत, मेरठ एवं हापुड़, निदेशक नगरीय निकाय  नेहा शर्मा को वाराणसी, जौनपुर एवं गाजीपुर, निदेशक सूडा यशु रूस्तगी को अयोध्या, बस्ती एवं संतकबीरनगर, विशेष सचिव नगर विकास  धर्मेन्द्र प्रताप सिंह को अलीगढ़, कासगंज, एटा एवं हाथरस, विशेष सचिव  अमित सिंह को प्रयागराज, कौशाम्बी, फतेहपुर एवं प्रतापगढ, विशेष सचिव  सुनील चौधरी को बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर एवं लखीमपुर तथा विशेष सचिव  राजेन्द्र पेंसिया को इटावा, औरैया, कानपुर देहात एवं कन्नौज का नोडल अधिकारी बनाया गया है।

एके शर्मा ने 15 दिवसीय ‘नगर सेवा पखवाड़ा’ का किया शुभारंभ

इसके साथ ही अपर निदेशक नगरीय निकाय सु जे0रीभा को हरदोई, सीतापुर एवं लखनऊ, विशेष सचिव नगर विकास  बाराती लाल को सहारनपुर, शामली एवं मुजफ्फरनगर, विशेष सचिव  अनिल कुमार को बिजनौर, अमरोहा एवं मुरादाबाद, संयुक्त प्रबंध निदेशक उ0प्र0 जलनिगम  ज्ञानेन्द्र सिंह को बुलन्दशहर, सम्भल, रामपुर, अपर निदेशक नगरीय निकाय  पी0के0 वास्तव को मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद एवं मैनपुरी, संयुक्त सचिव नगर विकास  कल्याण बनर्जी को कानपुर, उन्नाव एवं फर्रूखाबाद, मुख्य अभियंता जलनिगम  एच0के0 कंसल को अम्बेडकरनगर, सिद्धार्थनगर एवं महराजगंज, मुख्य अभियंता जल निगम  पी0के0 गुप्ता को चन्दौली एवं सोनभद्र, अपर निदेशक नगरीय निकाय  गुरूप्रसाद पाण्डेय को उरई, जालौन, हमीरपुर एवं झांसी, अनुसचिव नगर विकास  के0पी0 सिंह को महोबा, बांदा एवं चित्रकूट, अनुसचिव नगर विकास  महावीर प्रसाद को रायबरेली, अमेठी एवं सुल्तानपुर, उपसचिव नगर विकास  राम सजीवन को आजमगढ़, मऊ एवं बलिया, अनुसचिव नगर विकास मो0 वासिफ को बलरामपुर, गोण्डा, बहराइच एवं श्रावस्ती का नोडल अधिकारी बनाया गया है। नामित नोडल अधिकारी निर्धारित समयावधि में अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर निकायों के कार्यों की निगरानी करेंगे एवं योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

Related Post

Pradeep Dubey

विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे की होगी जांच, राज्यपाल ने दिया आदेश

Posted by - March 30, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे (Principal Secretary Pradeep Dubey) की तैनाती की…
Allahabad High Court

विद्युत हड़ताल नेताओं की कोर्ट ने लगाई फटकार, पूछा- वेतन काटकर क्यों न की जाए नुकसान की भरपाई

Posted by - March 22, 2023 0
प्रयागराज। यूपी में बिजली कर्मियों के 72 घंटे की हड़ताल (Electricity Strike) को लेकर हाईकोर्ट (Allahabad High Court) के आदेश…
cm yogi

योगी सरकार की सख्ती से यूपी में सांप्रदायिक हिंसा पूरी तरह खत्म

Posted by - October 1, 2025 0
लखनऊ। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की ‘क्राइम इन इंडिया 2023’ रिपोर्ट ने उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi…
Mission Shakti

सीएम योगी के मिशन शक्ति का दिखा असर, बेटियां बनीं एक दिन की डीएम-एसपी

Posted by - October 15, 2024 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) बेटियों को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी और प्रोत्साहित करने के लिए लगातार कार्यक्रम आयोजित करते हैं।…