top 10 cities

20 स्मार्ट सिटीज का हुआ एलान, UP से कोई नहीं, प्रदेश में लखनऊ बेहतर

776 0

लखनऊ। ईज आफ लिविंग रिपोर्ट के अनुसार लखनऊ का प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है। यह आकलन शहर के विकास के अलावा आर्थिक क्षमता के साथ-साथ जीवन जीने की गुणवत्ता के मानकों पर भी किया जाता है और इसके साथ ही शहर में रहने वाले नागरिकों के जीवन को लेकर भी इसमें आंका जाता है।

UP: बिजली विभाग की परेशानियों को दूर कर रहे हैं एंटी पावर थेफ्ट थाने

केंद्र सरकार की जारी ईज ऑफ लिविंग की यानी जीवन जीने की सुगमता रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश भले ही देश के शीर्ष 10 शहरों (top 10 cities) में नहीं है, लेकिन यूपी के लिहाज से लखनऊ सबसे बेहतर है. 2018 में रिलीज की गई रिपोर्ट में लखनऊ की देशभर में रैंकिंग 73 थी जो अब और बेहतर होकर 26 हो गई है, जिस तरह से लखनऊ की रैंकिंग में सुधार आया है निश्चित रूप से राजधानी लखनऊ के लिए यह सकारात्मक संदेश है।

नगर निगम के अपर नगर आयुक्त के अनुसार

नगर निगम के अपर नगर आयुक्त अमित कुमार का कहना है कि “जिस तरह से लखनऊ नगर निगम ने लखनऊ को साफ सुथरा बनाए रखने के लिए घर-घर कूड़ा उठाने की व्यवस्था करने के साथ-साथ सभी जोनल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में साफ-सफाई बरतने के निर्देश दिए हैं। लापरवाही बरतने पर इनके खिलाफ कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया है। ऐसे में लखनऊ की रैंकिंग लगातार बढ़नी है और 2021 में होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण में भी लखनऊ नगर निगम को पहला स्थान दिलाना हम लोगों की प्राथमिकता है।

लखनऊ नगर निगम लखनऊ को साफ सुथरा बनाए रखने के लिए लगा हुआ है। ऐसे में लखनऊ नगर निगम अधिकारियों कर्मचारियों के साथ-साथ लखनऊ की जनता से भी लखनऊ को साफ सुथरा बनाए रखने की अपील कर रहा है, जिससे कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में लखनऊ नगर निगम को पहला स्थान दिलाया जा सके।

Related Post

Cow Shelters

स्वावलंबी बनने के साथ प्राकृतिक खेती के संबल बनेंगे यूपी के गोआश्रय

Posted by - March 6, 2025 0
लखनऊ। योगी सरकार की मंशा है कि गोआश्रय केंद्र (Cow Shelters) अपने सह उत्पाद (गोबर, गोमूत्र) के जरिये स्वावलंबी बनें।…
CM Dhami

सनातन पर स्टालिन का बयान उनकी घटिया मानसिकता का प्रतीक : धामी

Posted by - September 4, 2023 0
देहारादून। सनातन पर आईएनडीआईए गठबंधन के एक सदस्य के घटिया बयान देने को इसे राजनीतिक गठबंधन की मानसिकता का प्रतीक…
RLD Party

तो क्या आखिरी सांसे गिन रही RLD को ‘ऑक्सीजन’ दे पायेगा है किसान आंदोलन 

Posted by - February 21, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चल रहे किसानों के आंदोलन का फायदा राष्ट्रीय लोकदल को मिल सकता है। राष्ट्रीय लोकदल (RLD)…