Accidents

न सावधानी हटे, न दुर्घटना घटे

358 0

लखनऊ। सड़क दुर्घटनाओं (Road Accidents) को रोकने के लिए प्रदेश की योगी सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। सीएम योगी के निर्देश पर परिवहन निगम के चालकों के एडवांस प्रशिक्षण से लेकर आम लोगों की रोड पर गतिविधियों को देखते हुए रोडवेज चालकों को और अधिक सावधानी बरतने और अलर्ट रहने को कहा गया है। सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को रोकने और इसमें कमी लाने के लिए सरकार की ओर से केंद्रीकृत साफ्टवेयर के माध्यम से त्वरित समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

अचानक टकराने से होती हैं सर्वाधिक दुघटनाएं (Accidents) 

मालूम हो कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के कानपुर स्थित प्रशिक्षण संस्थान में प्रदेश में होने वाली दुर्घटनाओं (Accidents) की समीक्षा में पाया गया कि 35.15 प्रतिशत दुर्घटनाएं, मोटर साइकिल, साइकिल, पैदल व्यक्ति, जानवर आदि के अचानक आकर टकराने से, 18.63 प्रतिशत दुर्घटनाएं पीछे से टकराने से, 18.41 प्रतिशत दुर्घटनाएं दाहिनें-बाएं मुड़ने, गलत लेन पर चलने, असुरक्षित लेन परिवर्तन, लापरवाहीपूर्वक चलने, खतरनाक ड्राइविंग, अनुचित मोड़, ट्रैफिक सिगनल से, 17.25 प्रतिशत दुर्घटनाएं आमने-सामने टकराने से होती हैं।

समीक्षा में यह भी पाया गया कि 41.14 प्रतिशत दुर्घटनाएं सुबह 06ः00 बजे से लेकर दोपहर 03ः00 बजे तक तथा 17.61 प्रतिशत दुर्घटनाएं दिन में 12ः00 बजे से 03ः00 बजे के बीच होती हैं। परिवहन निगम द्वारा दुर्घटनाओं की त्वरित जानकारी हेतु आईआरएस (Incident Reporting System) बनाया गया है। जनवरी, 2022 से जुलाई 2023 तक (19 माह) में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की प्रशिक्षण संस्थान द्वारा समीक्षा की गई, जिसमें सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण चिन्हित किए गए।

दुर्घटनाओं की हो तुरंत समीक्षा

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि निगम बसों के सभी चालकों को और अधिक प्रशिक्षित किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इन कारणों से स्पष्ट है कि चालकों को मोटर साइकिल, साइकिल, पैदल व्यक्ति एवं जानवर की गतिविधियों को भांपते हुए सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की आवश्यकता है, जिससे कि सड़क दुर्घटनाओं (Road Accidents) में होने वाली मौतों को रोका जा सके और इसमें कमी लाई जा सके।

‘योगीराज’ में विकास की गाथा लिख रहे उत्तर प्रदेश को पीएम ने सराहा

परिवहन मंत्री ने आईआरएस व्हाट्सअप ग्रुप पर आने वाली दुर्घटनाओं की जानकारी को साफ्टवेयर के माध्यम से त्वरित समीक्षा करने के निर्देश दिए। इसके लिए केंद्रीयकृत साफ्टवेयर भी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु इससे बेहतर प्लानिंग करने में मदद मिलेगी।

Related Post

Lab Mitra

काशी का मॉडल ‘लैब मित्रा’, प्रदेश भर में अब ‘लैब रिपोर्ट’ के नाम से हो रहा संचालित

Posted by - June 6, 2024 0
वाराणसी। मरीजों को पैथालॉजी जांच और उसकी रिपोर्ट के लिए सरकारी चिकित्सा इकाइयों के चक्कर न लगाना पड़े। इसी को…

सीबीआइ को मिली आनंद गिरि, आद्या प्रसाद तिवारी तथा संदीप तिवारी की सात दिन की कस्टडी

Posted by - September 27, 2021 0
प्रयागराज। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी की संदिग्ध मौत के मामले में जेल में बंद उनके शिष्य आनंद…
Environment Directorate and I-Forest join hands for a green future

यूपी के हरित भविष्य के लिए पर्यावरण निदेशालय व आई-फॉरेस्ट ने मिलाया हाथ

Posted by - March 20, 2025 0
लखनऊ : पर्यावरणीय स्थिरता और जलवायु परिवर्तन से निपटने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के…
How the Yogi government changed the investment model of Uttar Pradesh

बॉटलनेक से ब्रेकथ्रू तक: योगी सरकार ने कैसे बदल दिया उत्तर प्रदेश का निवेश मॉडल

Posted by - January 14, 2026 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश अब “बॉटलनेक” से “ब्रेकथ्रू” राज्य में परिवर्तित हो चुका है। और, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रदेश…
AK Sharma

प्रदेश की योगी सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति से कोई समझौता नहीं करेगी: एके शर्मा

Posted by - March 10, 2025 0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने ग़ाज़ीपुर ज़िले के जमानियाँ क्षेत्र…