नियुक्ति के लिए प्रदर्शन कर रहे SSCGD के अभ्यर्थियों को प्रशासन ने घसीटा, लड़कियों को भी पीटा

639 0

दिल्ली के जंतर मंतर पर नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर  SSCGD के सफल अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया जिसे खत्म करवाने के लिए दिल्ली पुलिस को बल का प्रयोग किया। आंदोलन स्थल से छात्रों को हटाने के लिए बड़ी संख्या में फोर्स बुलाई गई, छात्र नहीं माने तो उन्हें घसीटा गया, लड़कियों को भी पीटकर बस में बैठाया गया। तमाम छात्रों को मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन ले जाकर बंद करने की कोशिश की गई, छात्रों ने वहां भी प्रदर्शन को जारी रखा है।

युवा हल्ला बोल ने अभ्यर्थियों की पिटाई की निंदा की, लिखा- शायद देश में अब संविधान नहीं बल्कि हिटलर शाही चल रही है इसीलिए लाठी के दम पर दबाया जा रहा है। युवा हल्ला बोल के प्रमुख अनुपम ने कहा- इसी जगह पर पिछले दिनों धार्मिक नारे लगाए गए पर बेरोजगार छात्रों ने नौकरी के लिए आवाज उठाई तो उन्हें दबाया जा रहा है।

बीते एक साल में 66 से घटकर 24% हुई मोदी की लोकप्रियता, बढ़ी प्रियंका एवं ममता की लोकप्रियता

सुरक्षा बलों में भारी कमी है, चाहे वो CRP हो, BSF हो, ITBP हो या फिर CISF हो।  वैकैंसी का प्रोसेस इतना लंबा चला है कि इनमें से लगभग एक तिहाई कैंडिडेट ओवर एज हो गए हैं।  यानी कि अगली जो भर्ती आएगी उसमें वो हिस्सा नहीं ले पाएंगे। हमारे पास जो आंकड़े हैं उसके मुताबिक, 85 हजार के आसपास मेडिकली फिट कैंडिडेट हैं, तो 85 हजार या फिर जितने भी मेडिकल फिट कैंडिडेट हैं अगर सरकार उनको नौकरी नहीं देती है तो इसमें से तीन चौथाई से ज्यादा लोग ओवर एज हो जाएंगे.जब ऑलरेडी आपके पास वैकेंसी है तो जो युवा GD 2018 की भर्ती प्रक्रिया में पास हुए हैं उन्हें नौकरी देने में सरकार को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए हमारा यही कहना है कि आपके पास वैकेंसी है इसलिए जो मेडिकली फिट हैं उन्हें नौकरी दी जाए। 

Related Post

Dhan Singh Rawat

स्काउटिंग युवाओं में अनुशासन, एकता और देशभक्ति का भाव विकसित करने का बड़ा मंच: डॉ. धन सिंह रावत

Posted by - November 26, 2025 0
लखनऊ/देहरादून। भारत स्काउट्ड एंड गाइड्स की 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी के अवसर पर सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत…
CM Dhami participated in the International Gita Festival

गीता के 18 अध्याय हमें किसी न किसी योग की शिक्षा अवश्य देते हैं: मुख्यमंत्री

Posted by - November 29, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को कुरूक्षेत्र, हरियाणा में अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर…

RSS प्रमुख भागवत से मिलने संघ मुख्यालय पहुंचे सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस बोबड़े

Posted by - September 1, 2021 0
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एसए बोबड़े ने मंगलवार शाम को संघ प्रमुख मोहन भागवत से आरएसएस कार्यालय में…

भाजपा वाले पिछड़ों और हिंदू-मुसलमान को आपस में लड़ाकर दंगा कराते हैं- ओम प्रकाश राजभर

Posted by - July 6, 2021 0
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत द्वारा ‘भारतीयों का डीएनए एक है’ कहे जाने के बाद राजनीतिक बयानबाजी का…