नीतीश ने बिहार में जातीय जनगणना कराने का दिया खुला संकेत, बोले- यह सभी के हित में होगा

684 0

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को एक बार फिर जातीय गणना कराने पर जोर देते हुए कहा कि इससे किसी जाति को खराब नहीं लगेगा।उन्होंने इसे सभी के हित में बताते हुए यह तक कह दिया कि बिहार सरकार द्वारा जातीय जनगणना कराने का विकल्प हमेशा खुला है। पत्रकारों से चर्चा करते हुए सीएम ने कहा कि इसे लेकर हम हमेशा अपनी बात रखते रहे हैं लेकिन इस बार विपक्ष की तरफ से सुझाव आया है।

नीतीश ने कहा- इस संबंध में कई दलों के लोगों से बातचीत हो चुकी है। मेरे हिसाब से बीजेपी को भी इस बात के लिए इंटिमेट किया जा चुका है।उन्होंने कहा कि यह सभी के हित में है,  जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भी जातीय जनगणना को लेकर एक प्रस्ताव पास किया गया है।

पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इसे लेकर हमलोग हमेशा अपनी बात रखते रहे हैं, लेकिन इस बार विपक्ष की तरफ से सुझाव आया है कि सभी लोगों को प्रधनमंत्री से मिलकर अपनी बात रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस पर हमने अपनी सहमति भी दे दी है।

नीतीश कुमार ने कहा कि इस संबंध में कई दलों के लोगों से बातचीत हो चुकी है। मेरे हिसाब से बीजेपी को भी इस बात के लिए इंटिमेट किया जा चुका है। क्या करना है और क्या नहीं करना है, यह तो केंद्र सरकार के ऊपर निर्भर है। जातीय जनगणना को लेकर बीजेपी के ऊपर तनाव के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह गलत बात है। कोई तनाव नहीं है। समाज में इससे खुशी होगी। जातीय जनगणना हो जाएगी तो समाज में सभी तबके के लोगों को संतोष होगा।

महिला हॉकी टीम की ‘वॉल’ : नौ गोल शॉट बचाकर भारत के लिए दीवार बनीं सविता

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सभी के हित में है। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना अंग्रेजों के जमाने में होती थी, अब एक बार फिर हो जाएगा तो अच्छा होगा। उन्होंने कहा कि जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भी जातीय जनगणना को लेकर एक प्रस्ताव पास किया गया है। जेडीयू के सभी सांसदों ने प्रधानमंत्री से मिलने को लेकर एक पत्र भी दिया है।

Related Post

CM Nayab Singh Saini

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया महाराजा अग्रसेन हिसार हवाई अड्डे का दौरा

Posted by - March 31, 2025 0
चंडीगढ़।  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Saini) ने सोमवार को महाराजा अग्रसेन हिसार हवाई अड्डे का दौरा किया…
Deepotsav

मुख्यमंत्री योगी के मार्गदर्शन में अयोध्या दीपोत्सव 2025 की तैयारियाँ तेज़

Posted by - October 5, 2025 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित होने वाले दीपोत्सव 2025 (Deepotsav) की…
cm dhami

संकल्प एवं इच्छा शक्ति ऐसी शक्तियां हैं, जिनसे हम सब कुछ प्राप्त कर सकते: सीएम धामी

Posted by - September 16, 2022 0
देहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने एन.आई.वी.एच राजपुर रोड देहरादून में संकल्प दिवस के अवसर पर दिव्यांग बच्चों…