Nitin Gadkari

नितिन गडकरी कोरोना पॉजिटिव

617 0

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) कोरोना संक्रमित हो गए हैं। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव (corona posotive) आने के बाद से उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। 64 वर्षीय बीजेपी नेता ने मंगलवार को ट्विटर के जरिए यह जानकारी दी। गडकरी फिलहाल कोरोना वायरस के हल्के लक्षण महसूस कर रहे हैं।

गडकरी ने ट्विटर पर लिखा, मैं आज हल्के लक्षणों के साथ कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया हूं। सभी जरूरी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और मैं होम क्वारंटाइन में हूं। मेरे संपर्क में आए लोगों से अनुरोध करता हूं कि खुद को आइसोलेट कर अपनी जांच कराएं।

I have tested positive for Covid 19 today with mild symptoms। Following all the necessary protocols, I have isolated myself and I am under home quarantine। I request all those who have come in contact with me to isolate themselves and get tested।

नड्ढा और राजनाथ भी संक्रमित

उधर, सोमवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा भी कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके अलावा, रक्षामंत्री राजनाथ की भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। वह होम क्वारंटाइन में हैं। 70 वर्षीय वरिष्ठ बीजेपी नेता ने ट्विटर पर यह जानकारी दी थी।

Related Post

PM Modi

अपने संसदीय क्षेत्र के 50वें दौरे पर शुक्रवार को काशी आएंगे मोदी

Posted by - April 10, 2025 0
वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) अपने संसदीय क्षेत्र के 50वें दौरे पर शुक्रवार को काशी पहुंचेंगे। वहीं यूपी…
Maha Kumbh

15 से 17 फरवरी तक श्रद्धालुओं की सुगम यात्रा के लिए परिवहन निगम चलायेगा 2250 अतिरिक्त बसें

Posted by - February 13, 2025 0
लखनऊ/महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) मेला के अंतिम चरण के अंतर्गत 15, 16 व 17 फरवरी (क्रमशः शनिवार, रविवार, सोमवार)…