Nirhua

जीत के बाद निरहुआ ने CM योगी से की मुलाकात, भेंट की भगवान राम की प्रतिमा

597 0

लखनऊ: आजमगढ़ (Azamgarh) लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी को बुरी तरह से हराकर दिनेश लाल यादव निरहुआ (Nirhua) मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से मिलने उनके सरकारी आवास पर पहुंचे। इस दौरान नवनिर्वाचित सांसद निरहुआ ने सीएम योगी को धनुर्धर भगवान राम की प्रतिमा भी भेंट की। निरहुआ (Nirhua) के साथ उनके भाई और भोजपुरी कलाकार प्रवेश लाल यादव व अभिनेत्री आम्रपाली दुबे भी मौजूद रही और सीएम से मुलाकात की। मुलाक़ात के बाद निरहुआ महामंत्री संगठन सुनील बंसल से मुलने बीजेपी मुख्यालय पहुंचे।

आपको बता दें कि आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को दिनेश लाल यादव निरहुआ ने 8 हजार से अधिक मतों से पराजित किया था। जीत हासिल करने के बाद निरहुआ ने कहा कि यह आजमगढ़ की जनता की जीत हैं। आजमगढ़ में कमल खिला दिया है, वह अपने करीब दो साल के कार्यकाल में जितना हो सकेगा उतना विकास के लिए कार्य करेंगे।

घोर कलयुग की देखें दास्तां, चाचा-भतीजी को हो गया प्यार, फिर की हदे पार

Related Post

cm yogi

बलिदानियों की याद में रोशनी से नहाया गोरखनाथ मंदिर, सीएम योगी ने दीया जलाकर दी श्रद्धांजलि

Posted by - November 13, 2023 0
गोरखपुर। दीपावली (Diwali) के अगले दिन सोमवार को बलिदानियों की याद में गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Mandir) रोशनी से नहा उठा।…
CM Yogi

सीएम योगी ने रेंट एग्रीमेंट के स्टाम्प शुल्क में कमी लाने के दिये निर्देश

Posted by - June 22, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।…
CM Yogi

महाशिवरात्रि पर गोरखपुर से सीएम ने की मॉनीटरिंग, तड़के 4 बजे से ही कंट्रोल रूम में डटे

Posted by - February 26, 2025 0
महाशिवरात्रि पर गोरखपुर से महाकुम्भ नगर/गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) महाकुम्भ के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि के पावन अवसर…
Nodal Officer

निकायों में 08 से 10 अप्रैल तक चलेगा स्थलीय निरीक्षण कार्यक्रम

Posted by - April 7, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश सरकार ने सभी नगरीय निकायों में नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही बुनियादी सुविधाओं तथा केन्द्र एवं राज्य…