Azamgarh

निरहुआ ने आजमगढ़ से भरा पर्चा, बोले- सपा लड़ाई से बाहर है

505 0

आजमगढ़: आजमगढ़ (Azamgarh) लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए सोमवार को भाजपा (BJP) उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल करने के बाद दिनेश लाल यादव “निरहुआ” (Dinesh Lal Yadav) ने कहा कि सपा लड़ाई से बाहर है। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ के लोग अब भाजपा से जुड़ना चाहते हैं। ये लोग जाति पर नहीं बल्कि भाजपा सरकार के काम पर वोट करेंगे।

निरहुआ के नामांकन दाखिल करने के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह (Swatantra Dev) भी मौजूद रहे। निरहुआ ने कहा कि पिछली बार महागठबंधन था, लेकिन इस बार गठबंधन टूट गया है। इस कारण उनकी जीत पक्की है। उन्होंने कहा कि अब आजमगढ़ के लोग जाति पर नहीं बल्कि भाजपा सरकार के काम पर वोट देंगे।

आजमगढ़ के लोग अब भाजपा से जुड़ना चाहते हैं। अब तक वे जहां-जहां गये हैं सभी लोगों ने यह कहा है कि जाति धर्म के नाम बहुत देख लिया, लेकिन इस बार भाजपा की दोनों जगह सरकार है तो भाजपा को ही वोट देंगे। उन्होंने दावा किया कि उनकी लड़ाई सपा से नहीं बल्कि बसपा से है।

16 साल बाद आया वाराणसी ब्लास्ट पर फैसला, इस आतंकी को फांसी की सजा

स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि भाजपा के लोकप्रिय उम्मीदवार दिनेश लाल यादव को पिछली बार भी जबरदस्त आशीर्वाद मिला था। वह आर्शिवाद अब उपचुनाव में काम आएगा। इस बार आजमगढ़ के लोगों का मन बन चुका है कि भाजपा का कमल खिलाना है और दिनेश लाल यादव को लोकसभा में भेजना है। सिंह ने दावा किया सामाजिक समीकरण के हिसाब से भाजपा का बसपा से सीधा मुकाबला है।

जारी हुआ उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक रिजल्ट

Related Post

International kick boxer Rinka Singh Chaudhary met CM Yogi

किसी भी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन पैसे की कमी से बाधित नहीं होने दिया जाएगा: सीएम योगी

Posted by - November 1, 2024 0
गोरखपुर। गत दो माह में विश्व कप और एशियन किक बॉक्सिंग में सिल्वर मेडल जीतने वाली गोरखपुर की रिंका सिंह…
CM Yogi

झमाझम बारिश में छाता लेकर गोशाला सीएम योगी, गायों को अपने हाथों से खिलाया गुड़ और चना

Posted by - June 26, 2024 0
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद गोशाला…