AK Sharma

भाजपा सरकार अनवरत समाज के हर वर्ग के लिए कार्य कर रही विकास: एके शर्मा

343 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण (OBC Reservation) मामले में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि उच्च न्यायालय के निर्णय के 24 घण्टे के अन्दर ही पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। राज्य सरकार ने उच्च न्यायालय के फैसले के 36 घण्टे के अन्दर ही पिछड़े वर्ग के आरक्षण को लेकर सर्वोच्च न्यायालय में आज एसएलपी (विशेष अनुमति याचिका) दाखिल की।

रैपिड सर्वे के आधार पर 05 दिसंबर, 2022 के टेंटेटिव नोटिफिकेशन में राज्य सरकार ने 27 फीसदी आरक्षण पिछड़े वर्ग को देने की व्यवस्था की थी।  बिना ओबीसी आरक्षण के नगरीय निकाय चुनाव नहीं कराएंगी प्रदेश सरकार।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) का ‘सबका साथ,सबका विकास’ के विजन  एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की कार्यपद्धति ऐसी है, जिसमें  समाज के सभी वर्गों के साथ पिछड़े वर्गों सहित कमजोर,वंचित एवं दबे कुचलो को न्याय दिलाना ही प्रदेश सरकार का उद्देश्य है।

नगर विकास मंत्री का बड़ा बयान, बोले- OBC आरक्षण के पक्ष में है योगी सरकार

भारतीय जनता पार्टी की सरकार अनवरत समाज के हर वर्ग के विकास के लिए कार्य कर रही।  सर्वोच्च न्यायालय छुट्टियों के बाद जल्द सुनवाई करेगी और हमें न्याय मिलेगा,यही उम्मीद है। प्रदेश के शोषित, वंचित, पिछड़े वर्गों के विकास के लिए केंद्र व प्रदेश की सरकार समर्पित है।

Related Post

यूपी SI 2021 -28 साल की उम्र पार कर चुके अभ्यर्थियों को क्या मिलेगी आयुसीमा में छूट?

Posted by - July 7, 2021 0
उत्तर प्रदेश पुलिस में नौकरी का सपना संजोये हजारों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर आई है। बता दें कि…
मोदी और रामनाथ कोविंद ने ली स्वाथ्य की जानकारी

PM मोदी ने ली रामनाथ कोविंद के स्वाथ्य की जानकारी

Posted by - March 27, 2021 0
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी दो दिवसीय बांग्लादेश यात्रा के बीच शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के स्वास्थ्य की जानकारी…
election voting

प.बगाल: TMC का आरोप- चार मिनट में घट गया 9.55 फीसदी मतदान, चुनाव आयोग से की शिकायत

Posted by - March 27, 2021 0
कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने पश्चिम बंगाल में जारी विधानसभा चुनाव के बीच बड़ी बात कही है। दरअसल, टीएमसी…