CM Yogi

कंबल खरीद में स्थानीय बुनकरों, उत्पादकों को दें वरीयता, गुणवत्ता से न हो समझौता : सीएम yogi

442 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़ते ठण्ड के मौसम के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों को निराश्रितों व बुजुर्गों, यात्रियों सहित आम जनजीवन की सुरक्षा और सहायता के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

रविवार को आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi)  ने अधिकारियों से कहा कि निराश्रित, जरूरतमंद लोगों को वितरित किये जाने के लिए सभी जिलाधिकारी गण कंबलों की खरीद समय से पूर्ण कर लें। कंबल गुणवत्तापरक हों, उनकी मूल्य में एकरूपता सुनिश्चित की जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने कहा कि ठंड से बचाव के लिए कंबल आदि सामग्री की खरीद में स्थानीय उत्पादकों, बुनकरों व व्यापारियों को वरीयता दी जानी चाहिए। इस संबंध में शासनादेश भी जारी किया है, तद्नुसार आवश्यक कार्यवाही की जाए।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक दशा में यह सुनिश्चित किया जाए कि कंबल आदि राहत सामग्री का वितरण स्थानीय सांसद, विधायक अथवा स्थानीय निकाय के चेयरमैन आदि जनप्रतिनिधियों द्वारा ही किया जाएगा। उक्त अवसर पर प्रशासन के अधिकारी सहायतार्थ उपस्थित रहेंगे। रैन बसेरे (Night Shelters) क्रियाशील होने चाहिए। जिलाधिकारीगण स्वयं रैन बसेरों की व्यवस्था का औचक निरीक्षण करें। जहां आवश्यकता हो सुधार कराएं। ठंढक के मौसम में सड़क पर कोई भी व्यक्ति सोता हुआ नजर न आए। हर जरूरतमंद को रैन बसेरे की सुविधा उपलब्ध हो।

किसान यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम योगी से की मुलाकात

वरिष्ठ अधिकारियों से मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi)  ने यह भी कहा कि प्रदेश के सभी रैन बसेरों में साफ-सफाई, सैनीटाइजेशन कराई जाए। रैन बसेरों में बिस्तर आदि के प्रबंध हों। पुलिस द्वारा रैन बसेरों की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक प्रबंध किये जाएं। आवश्यकतानुसार अस्थायी रैन बसेरे भी बनाए जाएं। उन्होंने सार्वजनिक स्थलों पर अलाव के समुचित प्रबंध का भी निर्देश दिया है।

Related Post

Ganga Expressway

गंगा एक्सप्रेसवे के साथ उभरेगा ‘इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग हब’, 12 जिलों में 46,660 करोड़ रुपये के निवेश की तैयारी

Posted by - April 26, 2026 0
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल को हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) को देशवासियों को समर्पित करेंगे। योगी सरकार…
cm yogi

दिल्ली में जितना अधिकार केजरीवाल का उतना अन्य राज्यों से आए लोगों का- सीएम योगी

Posted by - January 10, 2025 0
महाकुम्भ नगर। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा यूपी और बिहार के लोगों के फर्जी वोटर वाले बयान…