CM YOGI

UP में आज से पूरे प्रदेश में रात्रि कर्फ्यू,शनिवार-रविवार रहेगा लॉकडाउन

695 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आज मतलब मंगलवार से हर रोज रात्रि कर्फ्यू (Night Curfew) लागू रहेगा। वहीं, हर शनिवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक लॉकडाउन लगाया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने मंगलवार को टीम इलेवन के साथ हुई बैठक में ये निर्देश दिए।

बता दें कि अभी तक रात्रि कर्फ्यू उन्हीं जिलों में लागू था जहां हालात ज्यादा खराब थे पर कोरोना संक्रमितों की लगातार बढ़ती संख्या और अस्पतालों में मची आपाधापी को देखते हुए सरकार ने ये निर्णय लिया है।

हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, यूपी के 5 जिलों में लॉकडाउन लगाने का दिया था आदेश

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने अफसरों संग बैठक में कहा कि कोविड-19 की इस विभीषिका के बीच संयम और धैर्य हमारा सबसे बड़ा हथियार है। प्रत्येक शनिवार और रविवार को प्रदेश में  साप्ताहिक बंदी (कोरोना कर्फ्यू) प्रभावी रहेगा। इसके अतिरिक्त जिन जिलों में 500 से अधिक एक्टिव केस हैं, वहां हर दिन रात्रि 08 बजे से अगले दिन प्रातः 07 बजे तक आवश्यक सेवाओं को छोड़कर शेष गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी। इस नियम को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा, कोरोना कर्फ्यू को सफल बनाने में हर नागरिक का योगदान है। जहां तक जरूरी हो, घर से बाहर न निकलें। पर्व और त्योहार घर पर ही मनाएं। निकलें तो मास्क जरूर लगाएं। सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ न हो। इसे कड़ाई से लागू किया जाए।

Related Post

UPPCL

योगी सरकार के निर्देश पर उत्तर प्रदेश विद्युत निगम ने जारी की होली एडवाइजरी

Posted by - March 12, 2025 0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के नेतृत्व में त्योहारों को सुरक्षित और निर्बाध बनाने की कवायद तेज हो…
PM Modi

राष्ट्रीय शिक्षा नीति वैश्विक मानकों के अनुरूप : मोदी

Posted by - April 15, 2021 0
नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति ना सिर्फ अत्याधुनिक और वैश्विक मानकों के…
Testing

टेस्टिंग और टीकाकरण में यूपी अव्‍वल, दी जा चुकी 31 करोड़ टीके की डोज

Posted by - April 24, 2022 0
लखनऊ: सर्वाधिक आबादी वाले यूपी (UP) में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (CM Yogi Adityanath)के कुशल प्रबंधन का परिणाम है कि दूसरे…
Swachh Sujal Gaon

11 लाख से अधिक आगंतुकों ने देखी ‘स्वच्छ सुजल गांव’ की तस्वीर

Posted by - February 11, 2025 0
लखनऊ/महाकुम्भ नगर: योगी सरकार के नेतृत्व में नमामि गंगे व ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ने महाकुम्भ-2025 में ‘स्वच्छ सुजल गांव’ (Swachh…