Nidhi Pandey

यूपी की बेटी निधि पांडेय पीएम रिचर्स फेलोशिप पाने वाली देश की इकलौती छात्रा बनी

3273 0

नई दिल्ली। यूपी के सिद्धार्थनगर जिले की एक बेटी प्रधानमंत्री रिचर्स फेलोशिप योजना  देश की इकलौती छात्रा बनी है। यह कारनामा बांसी तहसील के ग्राम नागचौरी के मूल निवासी और वर्तमान में उत्तराखंड के खटीमा में नौकरी कर रहे केशरी नंदन पांडेय की छोटी बिटिया निधि पांडेय(Nidhi Pandey) ने किया है। निधि पांडेय(Nidhi Pandey) को प्रधानमंत्री रिचर्स फेलोशिप योजना के तहत पुरस्कृत किया गया है।

उनको यह सम्मान केमिकल इंजीनियरिंग में किए गए शोध में मिला है। इसके तहत निधि को पांच साल तक 12-12 लाख रुपये की स्कॉलरशिप मिलेगी। निधि की इस सफलता से परिजनों समेत क्षेत्रवासियों में प्रसन्नता है। सम्मान पाने वाली निधि उत्तराखंड के साथ ही देश की एकलौती छात्रा हैं।

थकान और तनाव को छूमंतर करेंगे ये योगासन, मसल्‍स बनेंगी मजबूत

बता दें कि केशरी नंदन पांडेय की पुत्री निधि पांडेय (Nidhi Pandey) कक्षा एक से बारहवीं तक की पढ़ाई शिक्षा भारती इंटर कॉलेज खटीमा उत्तराखंड से की थी। इसके बाद उन्होंने हाट इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक और आईआईटी गांधीनगर गुजरात से एमटेक किया।

वर्तमान में आईआईटी मुंबई से केमिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी कर रही हैं। उनके पिता केशरी नंदन पांडेय चंपावत जिले के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में अर्थशास्त्र के प्रवक्ता एवं माता निर्मला पांडेय सरस्वती शिशु पब्लिक स्कूल खटीमा में प्रधानाचार्य हैं। निधि ने सफलता का श्रेय अपने प्रोफेसर डॉ. जयेश वेल्लारे, परिजनों एवं समस्त गुरुजनों को दिया है।

Related Post

CM Nayab Singh

गुरु जंभेश्वर भगवान की जयंती महोत्सव में पहुंचे सीएम सैनी

Posted by - August 26, 2024 0
चंडीगढ़। हिसार गुरु जंभेश्वर भगवान की 574वीं जयंती और जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जा रहा है। वहीं कार्यक्रम में सीएम नायब…
Disabled Bhavya gets financial assistance from Rifle Fund

दिव्यांग भव्य चलने- फिरने, बोलने में है असमर्थ, जिला प्रशासन ने दी वाहन हेतु आर्थिक सहायता

Posted by - November 18, 2025 0
देहरादून: आर्यनगर निवासी व्यथित प्रिया वर्मा  ने  जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी से गुहार लगाते हुए बताया कि उनका पुत्र…
CM Dhami

गुणवत्ता से समझौता नहीं, दून को आदर्श सिटी के लिए बनाएं कार्ययोजना: सीएम धामी

Posted by - November 3, 2022 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने स्मार्ट सिटी (Smart City) के अधिकारियों से कहा कि आगामी 50 वर्षों…