Antiluia Bom case

एंटीलिया मामले में NIA जांच, मनसुख हिरेन की मौत पर मामला दर्ज

895 0
मुंबई। मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोट लदा वाहन बरामद होने के मामले की जांच एनआईए करेगा। इसी मामले में कार मालिक की मौत के संबंध में महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने विधानसभा में बताया कि महाराष्ट्र एटीएस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के प्रवक्ता ने बताया है कि मुंबई में मुकेश अंबानी के आवास के बाहर से विस्फोट लदा वाहन बरामद होने के मामले की जांच एनआईए करेगा। बता दें कि विगत 23 फरवरी को अंबानी के मुंबई स्थित घर-एंटीलिया  (Antilia case) के बाहर संदिग्ध कार में जिलेटिन की छड़ें बरामद हुई थीं। पिछले सप्ताह एंटीलिया के बाहर बरामद कार मालिक मनसुख हिरेन का शव कालवा के रेतीबंदर में मिला था। उनकी पत्नी ने संदेह व्यक्त किया था कि मनसुख हिरेन कि हत्या कर दी गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

इस मामले में महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के बयान के बाद नया मोड़ आ गया। देशमुख ने दावा किया कि मृत व्यक्ति वाहन का असली मालिक नहीं है। देशमुख ने कहा कि मामले की जांच राज्य के आतंकवाद-रोधी दस्ते को सौंप दी गई है। ठाणे पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लगभग 45 वर्षीय मनसुख 4 मार्च की रात को लापता हो गया था। मुंब्रा रेती बुंदर रोड से लगे नाले के किनारे उसका शव मिला है।

गौरतलब है कि दक्षिण मुंबई में अंबानी के बहुमंजिला घर एंटीलिया के निकट 25 फरवरी को मनसुख की स्कॉर्पियो कार के अंदर जिलेटिन की छड़ें रखी हुई मिली थीं। पुलिस ने कहा था कि कार 18 फरवरी को एरोली-मुलुंद ब्रिज से चोरी हुई थी।

मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने इस मामले में मनसुख का बयान दर्ज किया था। वाहनों के पुर्जों का कारोबार करने वाले मनसुख ने कहा था कि अपनी कार चोरी होने के बाद उसने पुलिस में शिकायत दी थी। शुक्रवार दोपहर मनसुख के परिवार के सदस्यों ने ठाणे के नौपाड़ा पुलिस थाने को बताया था कि वह लापता है।

Related Post

Amarnath

अमरनाथ यात्रा: आतंकवादियों ने चिपचिपे बम इस्तेमाल करने की धमकी दी? जानें डिटेल

Posted by - June 8, 2022 0
नई दिल्ली: पवित्र हिंदू तीर्थ, अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) 30 जून, 2022 से शुरू होगी। हालांकि, खुफिया एजेंसियों को सूचना…
CM Dhami

शिलान्यास होने वाली योजनाएं तय सीमा में पूरी की जाएंगी: सीएम धामी

Posted by - December 7, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को इन्दिरा मार्केट, देहरादून के निकट विधानसभा क्षेत्र राजपुर के अन्तर्गत…
CM Vishnu Dev Sai

बस्तर के हर कोने तक पहुंचाएंगे विकास का उजाला: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Posted by - May 30, 2025 0
रायपुर । बस्तर अपनी समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजते हुए विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़…
महाराष्ट्र सरकार का शपथ ग्रहण एक दिसंबर को

महाराष्ट्र: कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना की सरकार का शपथ ग्रहण एक दिसंबर को

Posted by - November 26, 2019 0
मुंबई। महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी गठबंधन वाली सरकार का शपथ ग्रहण आगामी दिसंबर को होगा। हालांकि शपथ ग्रहण…