CM Dhami

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में नई कार्य संस्कृति आई: सीएम धामी

470 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मान, सम्मान एवं स्वाभिमान बढ़ा है। देश में नई कार्य संस्कृति आई है और समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक सरकारी सुविधाएं पहुंचाने के लिए पूरी पारदर्शिता से काम किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) शुक्रवार को सामुदायिक केन्द्र शिव मंदिर बारीघाट, कैनाल रोड पर संकल्प दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में चलाया गया स्वच्छता अभियान भारत में एक जन आंदोलन बन गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य की स्कीम जिससे गरीबों का इलाज मुफ्त में हो रहा है, ऐसी आयुष्मान भारत योजना भी उन्हीं के नेतृत्व में चलाई जा रही है। प्रधानमंत्री का उत्तराखंड राज्य से विशेष लगाव है। उनके नेतृत्व में कई सड़कों का विस्तार रेल लाइन का निर्माण कार्य तेज गति के साथ किया जा रहा है।

बचपन व वर्तमान सुरक्षित तो देश का भविष्य सुरक्षित: योगी

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि राज्य सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता के लिए समिति का गठन कर दिया है। समिति के फाइनल ड्राफ्ट के आधार पर फैसला लिया जाएगा। सरकार अपने वादों के अनुसार गरीब परिवारों को तीन सिलेण्डर मुफ्त उपलब्ध कराने जा रही है।

भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए राज्य में 1064 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। सरकार आमजन के सुझाव पर कार्य कर विकास को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।इस मौके पर कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल, गणेश जोशी एवं अन्य लोग मौजूद थे।

Related Post

CS Upadhyay

एक साल के लिए हिन्दी विषयक कर्मकांड रोकें केंद्र व राज्य सरकारें

Posted by - September 14, 2023 0
लखनऊ/ देहरादून। भारतीय जनसंघ के  संस्थापक और एकात्म मानवतावाद के प्रणेता  पं. दीनदयाल उपाध्याय के प्रपौत्र न्यायविद चन्द्रशेखर पण्डित भुवनेश्वर…
CM Vishnu Dev

छत्तीसगढ़ आज देश के सबसे भरोसेमंद, स्थिर और तेजी से उभरते हुए औद्योगिक गंतव्यों में शामिल: मुख्यमंत्री

Posted by - November 25, 2025 0
दिल्ली में इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को 6800 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले। इससे उद्योग और पर्यटन…
राबड़ी

प्रियंका के दुर्योधन वाले बयान पर बोली राबड़ी – गलत किया, जल्लाद कहना चाहिए

Posted by - May 8, 2019 0
बिहार। चुनावी मैदान में उतरी बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने पीएम नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी पर…
स्क्रीन अवॉर्ड जीतने वाली आलिया भट्ट

मल्टीकलर की इस साड़ी में ऐसी दिखीं आलिया भट्ट कि नही हटा पाया कोई अपनी नजर

Posted by - December 9, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। अगर आपसे कोई पूछे की कम उम्र में सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कौन हैं? तो…