Pushkar

प्रदेश की जनता ने मिथक तोड कर बनाया नया इतिहास: पुष्कर सिंह धामी

456 0

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) का बुधवार को टर्नर रोड क्लेमटाउन (Turner Road Clemtown) में विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर (Dharampur) की जनता द्वारा बड़ी संख्या में उपस्थित होकर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता का आभार जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश की जनता से किये गये वायदो को शीघ्र धरातल पर उतारेगी। राज्य के सभी क्षेत्रो का समग्र विकास हमारी प्रतिबद्धता रहेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में विकास की दृष्टि से प्रदेश के आने वाले 5 साल स्वर्णिम वर्ष होंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक बताया है। राज्य को विकास की दृष्टि से राजत जयन्ती वर्ष में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिये हम प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार “विकल्प रहित संकल्प“ के ध्येय वाक्य पर काम कर रही है। उन्होंने कहा सरकार की प्राथमिकता है कि जो घोषणा पूर्व में की गई हैं उनका शासनादेश भी जारी हो।

मुख्यमंत्री ने कहा देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस वे पर तेजी से कार्य चल रहा है जल्द ही निर्माण कार्य पूरा होगा , जिससे देहरादून से दिल्ली की दूरी महज ढाई घंटे की रह जाएगी। उन्होंने कहा देहरादून हवाई अड्डे को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर के हवाई अड्डे के रूप में विकसित किया गया है। उन्होंने कहा आज केंद्र सरकार के सहयोग से दुर्गम इलाकों में रोड पहुंचाई जा रही है, उन्होंने कहा इस दौरान जहां रोड पहुंचाना संभव नहीं है वहां पर पर्वतमाल योजना के तहत रोपवे पर कार्य किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र’ में ग्राम्य विकास विभाग के बिन्दुओं की कार्ययोजना तत्काल तैयार की जाय: केशव

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हर क्षेत्र में कार्य सुचारू रूप से चले। इस दौरान कोई परिवार भूखा नहीं रहा। उन्होंने कहा कि जनता जनार्दन के आशीर्वाद से उन्हें जनता की सेवा करने का पुनः मौका मिला है। हमारे वादे के अनुसार हम यूनिफॉर्म सिविल कोड जल्द ही उत्तराखंड में लागू करेंगे। तथा माताओं तथा बहिनो को 1 वर्ष में 3 मुफ्त सिलेंडर देने पर कार्य करेगी। कार्यक्रम में विधायक विनोद चमोली एवं मेयर सुनील उनियाल गामा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें : उप मुख्यमंत्री से प्रतिनिधि मण्डल ने की शिष्टाचार भेंट

Related Post

Kinnar with cm Uttarakhand

मुख्यमंत्री तीरथ के घर पहुंचीं किन्नर अखाड़ा प्रमुख, सपरिवार मुख्यमंत्री ने किया सत्कार

Posted by - March 17, 2021 0
देहरादून। कुंभ मेले में किन्नर अखाड़े को जो जगह मिली है उसमें व्यवस्थाएं सही न होने की वजह से किन्नर…
CM Yogi

मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट का किया दौरा, जनवरी के प्रथम सप्ताह तक कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

Posted by - December 23, 2024 0
महाकुम्भनगर । प्रयागराज में महाकुम्भ (Maha Kumbh) की तैयारियों की समीक्षा करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सूबेदारगंज…
up international trade show

उप्र के उत्पादों को इंटरनेशनल बाजार में पहचान दिलाएगा इंटरनेशनल ट्रेड शो

Posted by - June 9, 2023 0
नई दिल्‍ली। औद्योगिक विकास में नए कीर्तिमान स्‍थापित कर रहा उत्‍तर-प्रदेश अपना इंटरनेशनल ट्रेड शो (UP International Trade Show) आयोजन…
Ration Shop

19 सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर प्रशासन की एक साथ छापेमारी, नमक के सैंपल लेकर जांच को भेजें

Posted by - September 4, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) के निर्देशों के अनुपालन में आज जिला प्रशासन की टीम द्वारा जनपद के तहसील…