Kolkata International Film Festival

कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की नई तारीखों का ऐलान

1281 0

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। इसका असर कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (Kolkata International Film Festival) पर भी पड़ा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताया कि इस साल नवंबर में होने वाला ये फेस्टिवल अब अगले साल आयोजित होगा। यह जानकारी सीएम ममता बनर्जी ने गुरुवार को ट्वीट कर दी है।

लॉकडाउन के कारण बीते नौ माह में 49 फीसदी घटी सोने की मांग

उन्होंने बताया कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (Kolkata International Film Festival)  नवंबर में न होकर अब अगले साल जनवरी में होगा।  ममता बनर्जी ने ट्वीट किया कि वैश्विक फिल्म इंडस्ट्री की सहमति के बाद मैं सभी सिने प्रेमियों को ये बताना चाहती हूं कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (Kolkata International Film Festival)  अब अगले साल जनवरी के लिए बढ़ा दिया गया है। अब यह 8 से 15 जनवरी के बीच आयोजित किया जाएगा। चलिए तैयारियां शुरू कीजिए।

कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का इंतजार लोग महीनों पहले से करने लगते हैं। इस फेस्टिवल में सिनेमा जगत की कई बेहतरीन फिल्मों को प्रदर्शित किया जाता है। इसमें कई बड़ी फिल्मी हस्तियां शामिल होती हैं। अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान जैसे बड़े कलाकार भी इस फेस्टिवल में शिरकत करते हैं।

Related Post

वर्ल्ड चैंपियनशिप में पहली बार गोल्ड जीतकर रचा नया इतिहास, अनुपम समेत इन स्टार्स ने दी बधाई

Posted by - August 26, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में पहली बार गोल्ड जीतकर एक नया इतिहास रच दिया।…
'Street Dancer 3D'

‘Street Dancer 3D’ है शानदार, डांस के जरिए दर्शकों को बोल्ड करेंगे वरुण-श्रद्धा

Posted by - January 23, 2020 0
नई दिल्ली। वरुण धवन और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ शुक्रवार 24 जनवरी को रिलीज हो रही है।…