नेहा कक्कड़ ने सोनू कक्कड़ को दी जन्मदिन की बधाई, सोशल मीडिया पर फोटो की शेयर

644 0

नई दिल्ली। अपनी दिलकश आवाज से सबका दिल जीत चुकीं नेहा कक्कड़ सबकी फेवरेट बन चुकी हैं। अपने गानों से नेहा कक्कड़ कामयाबी के शिखर पर पहुंच चुकी हैं। नेहा और सोनू कक्कड़ के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग है और वे कई बार साथ में टीवी स्क्रीन पर देखी भी जा चुकी हैं। आज नेहा कक्कड़ की बहन और सिंगर सोनू कक्कड़ का जन्मदिन है।

नेहा कक्कड़ ने अपनी बहन सोनू कक्कड़ को बेहद खास अंदाज में सोशल मीडिया के जरिए बर्थडे विश किया है। नेहा कक्कड़ ने अपने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट पर अपनी हल्दी सेरेमनी की थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में नेहा अपनी बहन सोनू कक्कड़ के साथ नजर आ रही हैं। इन खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करते हुए नेहा ने सोनू कक्कड़ को बेहद खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। इन तस्वीरों में जहां नेहा कक्कड़ ने पीले रंग की साड़ी पहनी हुई है वहीं सोनू कक्कड़ येलो कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

इन फोटोज को शेयर करते हुए नेहा कक्कड़ ने लिखा है, ‘हैप्पी बर्थडे सोनू दीदी, मैं अपने आप को खुशनसीब समझती हूं जब मुझे आपके साथ वक्त बिताने का मौका मिलता है, क्योंकि आप से बहुत कुछ सीखने को मिलता है, आई लव यू बेस्ट सिस्टर’। नेहा कक्कड़ की पोस्ट सोशल मीडिया पर पलक झपकते ही वायरल हो गई है। महज 1 घंटे में चार लाख से ज्यादा व्यूज नेहा और सोनू कक्कड़ की इन तस्वीरों पर आ चुके हैं। फैंस भी सोनू कक्कड़ को ढेर सारे प्यार के साथ जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

Related Post

Metro will start in Delhi-NCR from September 7 in 5 phase

दिल्ली-एनसीआर में शुरू होगी 7 सितंबर से 5 फेज में मेट्रो, जाने टाइमिंग को लेकर हुए यह बदलाव

Posted by - September 2, 2020 0
अनलॉक-4 के तहत 7 सितंबर से चलने वाली दिल्ली-एनसीआर मेट्रो के लिए सरकार ने बुधवार को गाइडलाइंस का ऐलान कर…
फिल्म 83

फिल्म 83 : ‘धड़पडांगो’ डेविल श्रीकांत के लुक में एक्टर जीवा का पोस्टर जारी

Posted by - January 12, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 83 की चर्चा पिछले काफी समय से चर्चा में है। डायरेक्टर कबीर…

प्रियंका की ‘द स्काई इज पिंक’ ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, जानें कलेक्शन

Posted by - October 13, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ के कलेक्शन में दूसरे दिन यानी शनिवार को थोड़ा इजाफा…