Rishi kapoor with neetu kapoor

ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुईं नीतू

1545 0

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi kapoor) के निधन को आज एक साल पूरा हो गया है। इस मौके पर उनकी पत्नी और अभिनेत्री नीतू कपूर ने एक भावुक कर देने वाला पोस्ट लिखा है और साथ में दोनों की एक पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर भी साझा की हैं।

नीतू ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, ‘पिछला साल दुनिया के लिए बहुत दुख और उदासीभरा रहा। हमारे लिए यह शायद कुछ ज्यादा था क्योंकि हमने उन्हें खो दिया। एक भी दिन ऐसा नहीं गया है जब हमने उन्हें याद नहीं किया है या उनके बारे में बात नहीं की है क्योंकि वह हमारे अस्तित्व का हिस्सा थे।’

वह आगे लिखती हैं, ‘कभी उनके बेहतर सलाहों, तो कभी उनकी ठिठोली या उनकी कही गई बातों का जिक्र होता है। होठों पर पर मुस्कान लिए हमने उन्हें पूरे साल सेलिब्रेट किया है, क्योंकि वह हमारे दिलों में हमेशा रहेंगे। हमने यह मान लिया है कि जिंदगी उनके बिना अब वैसी कभी नहीं होगी लेकिन जिंदगी आगे बढ़ती रहेगी, हैशटैग ऋषिकपूर।’

बता दें कि ल्यूकेमिया से दो साल तक संघर्ष करने के बाद बीते साल 30 अप्रैल को मुंबई में ऋषि कपूर का निधन हुआ था।

Related Post

इंस्टाग्राम पर जैकलीन के फॉलोअर्स पहुंचे 30 मिलियन के पार

Posted by - July 10, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क।  अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज निस्संदेह बॉलीवुड की सबसे प्रभावशाली हस्तियों में से एक हैं और उनका सोशल मीडिया इस…