मध्य प्रदेश में सत्तारूढ़ दल कांग्रेस

मध्य प्रदेश में सत्तारूढ़ दल कांग्रेस के लगभग 90 विधायक भोपाल लौटे

2028 0

भोपाल। मध्य प्रदेश में सत्तारूढ़ दल कांग्रेस के लगभग 90 विधायक रविवार को विशेष विमान से जयपुर से राजधानी भोपाल लौट आए है। इन सभी को सख्त सुरक्षा प्रबंधों के बीच एक होटल में रुकवाया गया है।

विधायकों के साथ प्रदेश कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी भी देखे जा रहे हैं

ये विधायक लगभग ग्यारह बजे  राजा भोज विमानतल पर पहुंचे। फिर उन्हें बसों में बिठाकर एमपी नगर क्षेत्र में स्थित एक होटल में भेजा गया है। विधायकों के साथ प्रदेश कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी भी देखे जा रहे हैं।

मध्य प्रदेश सत्ता संग्राम: बीजेपी ने विधायकों को जारी किया व्हिप

कांग्रेस अपने विधायकों के लिए 14 मार्च शाम को ही जारी कर चुकी है व्हिप

इस बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने वरिष्ठ नेताओं और मंंत्रियों के साथ अपनी रणनीति में जुटे हुए हैं। कुछ ही देर में कैबिनेट की बैठक भी होने वाली है। कांग्रेस अपने विधायकों के लिए व्हिप कल शाम को ही जारी कर चुकी है।

16 मार्च से शुरू होने वाले महत्वपूर्ण बजट सत्र के मद्देनजर कांग्रेस विधायकों को यहां लाया गया

मध्यप्रदेश में चल रही राजनीतिक उथल—पुथल के बीच कांग्रेस के विधायकों को लगभग चार पांच दिन पहले विशेष विमान से भोपाल से जयपुर भेजा गया था। 16 मार्च से शुरू होने वाले महत्वपूर्ण बजट सत्र के मद्देनजर कांग्रेस विधायकों को यहां लाया गया है। हालाकि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जा चुके ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक लगभग 20 विधायक और नेता अभी बंगलूर में ही हैं।

Related Post

सावन 2019: 30 जुलाई को पड़ेगी सावन की शिवरात्रि, इस दिन जानें शिव की पूजन विधि

Posted by - July 24, 2019 0
लखनऊ डेस्क। श्रावण माह का सबसे पुण्यदायक दिन शिवरात्रि 30 जुलाई को है। सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने से भगवान…
Sadhus, or Hindu holy men, take a dip in the Ganges river during

हरिद्वार कुंभ में उमड़ी भीड़, कोरोना नियमों का उल्लंघन, कई साधु कोरोना पॉजिटिव पाए गए

Posted by - April 12, 2021 0
नई दिल्ली। हरिद्वार महाकुंभ (Haridwar Kumbh) में आज दूसरा शाही स्नान हो रहा है। इस शाही स्नान में तमाम अखाड़ों…
मास्क और हजमत सूट की कमी

मास्क और हजमत सूट की कमी से निजात दिलाएगी आईआईटी कानपुर की तकनीक

Posted by - April 4, 2020 0
नई दिल्ली। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर के वैज्ञानिक एक ऐसी तकनीक विकसित कर रहे हैं, जिससे मास्क और हजमत…
CM Yogi

देश में इन्वेस्टमेंट का सबसे बड़ा डेस्टिनेशन है यूपी, माइक्रोसॉफ्ट ने इसे किया साबितः योगी आदित्यनाथ

Posted by - March 8, 2025 0
गौतमबुद्धनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को सेक्टर-145 में माइक्रोसॉफ्ट इंडिया डेवलपमेंट सेंटर के शिलान्यास व एमएक्यू सॉफ्टवेयर…