कोरोना मृत्यु दर

Corona update : पिछले 24 घंटे में करीब 41 हजार नए कोरोना मामले, 188 मरीजों की मौत

817 0

नई दिल्ली । भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 40 हजार से अधिक नए मामले (Corona Cases) दर्ज किए गये जोकि पिछले 111 दिनों में एक ही दिन में आए सर्वाधिक मामले हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1 करोड़ 15 लाख के पार पहुंच गई है।

भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 (Corona Cases) के 40,953 नए मामले दर्ज किए गए, जो 111 दिनों में एक ही दिन में आए सर्वाधिक मामले हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1,15,55,284 पर पहुंच गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Cases) के मामलों में लगातार 10वें दिन वृद्धि दर्ज की गई है। देश में अब भी 2,88,394 लोग संक्रमित हैं जो संक्रमण के कुल मामलों का 2.49 प्रतिशत है, जबकि स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर गिरकर 96.12 प्रतिशत रह गई है।

सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार एक दिन में आए 40,953 नए मामले पिछले 111 दिनों में सर्वाधिक हैं, जबकि 188 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 1,59,558 हो गई है।

आंकड़ों के मुताबिक 1,11,07,332 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि मृत्यु दर 1.38 प्रतिशत है। भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार कर गए थे। इसके बाद संक्रमण के मामले 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख से पार चले गए थे।

वैश्विक महामारी के मामले 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार कर गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक 19 मार्च तक 23,24,31,517 नमूनों की जांच की जा चुकी है। शुक्रवार को 10,60,971 नमूनों की जांच की गई।

Related Post

Harish salve

स्वत: संज्ञान मामले में हरीश साल्वे ने SC से एमिकस क्यूरी पद से हटने की मांगी इजाजत

Posted by - April 23, 2021 0
नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को स्वत: संज्ञान लेते हुए केंद्र…
CM Dhami

सीएम धामी ने डेटॉल स्कूल हाइजीन एजुकेशन प्रोग्राम उत्तराखंड का किया शुभारंभ

Posted by - August 16, 2022 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि डेटॉल स्कूल हाइजीन एजुकेशन प्रोग्राम से बच्चों में स्वच्छता के…
गुरु पूर्णिमा

गुरु पूर्णिमा : उपराष्ट्रपति बोले-गुरुजनों की शिक्षा और संस्कारों को सार्थक बनाएं

Posted by - July 5, 2020 0
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। इसके साथ कहा…
CM Vishnudev Sai

एक पेड़ मां के नाम: मुख्यमंत्री साय ने माँ के सम्मान में रोपा रुद्राक्ष का पौधा

Posted by - July 5, 2024 0
जशपुर/रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) ने आज शुक्रवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत अपनी…