‘NDA में इज्जत नहीं’ बयान देने पर सहनी पर हमलावर जदयू, कहा- अलग हुए तो अकेले हो जाएंगे

722 0

बिहार में एनडीए गठबंधन में शामिल विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने गठबंधन में इज्जत नहीं मिलने की बात कही तो हंगामा मच गया। जदयू सांसद सुनील कुमार पिंटू ने कहा अगर मुकेश सहनी अलग गए तो जो हाल चिराग पासवान का हुआ वही हाल उनका हो जाएगा। सुनील कुमार ने कहा- सहनी के चार विधायक एनडीए के वोट से जीते हैं, अगर लाइन से हटकर चलेंगे तो वह इसी में रह जाएंगे वह अकेले हो जाएंगे।

सांसद ने कहा- बिहार में चार पार्टियों की सरकार है, जिसके जिसने विधायक हैं उसकी उतनी भागीदारी है, हम सबको साथ लेकर चलते हैं। कांग्रेस सांसद अखिलेश सिंह ने कहा राजनीति में मंत्री बनना सम्मान की बात है लेकिन पार्टी के ही द्वारा मंत्री को अपमानित करना दुर्भाग्यपूर्ण है।बिहार भाजपा उपाध्यक्ष और सांसद अजय निषाद ने कहा है कि वीआईपी नेता मुकेश सहनी के चले जाने से एनडीए पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

बनारस से लौटाए जाने पर राज्य सरकार के मंत्री एवं वीआईपी नेता मुकेश सहनी द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पर लगाए गए आरोपों के संबंध में पत्रकारों से बात करते हुए सांसद ने कहा है कि भाजपा ने उन्हें हमेशा सम्मान दिया है। वे यूपीए से लोकसभा का चुनाव लड़े और हार गए। एनडीए से भी विधानसभा का चुनाव लड़े और फिर हार गए। इसके बावजूद भाजपा ने उन्हें सम्मान देते हुए एमएलसी बनाया और मंत्री भी बनाया।

असम-मिजोरम सीमा संघर्ष: आरजेडी बोली- जहां जहां भाजपा जाएगी, भाई को भाई से लड़ाएगी

बनारस से वापस लौटाए जाने की चर्चा करते हुए अजय निषाद ने कहा कि उस घटना से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कुछ भी लेना-देना नहीं है।  इतने बड़े प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास इतनी छोटी-छोटी बातों के लिए फुर्सत नहीं है। बनारस में मंत्री मुकेश सहनी के जो भी घटना हुई, वह कोविड के नियमों के उल्लंघन का मामला है। वे प्रतिमा लगाने की घोषणा कर दल-बल के साथ जा रहे थे। हाई कोर्ट से भी प्रतिमा लगाने पर रोक है। किसी स्थान पर प्रतिमा लगाने से पहले अगर वह स्थान नगर परिषद या नगर निगम क्षेत्र में आता है तो संबंधित परिषद या निगम से अनुमति के बिना प्रतिमा नहीं लगायी जा सकती है।

Related Post

भाजपा के वरिष्ठ नेता बसवराज बोम्मई ने ली कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ

Posted by - July 28, 2021 0
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है।राज्यपाल…
UPITS

फिनटेक सिटी, सेमीकंडक्टर और सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क पर फोकस कर रहा यीडा

Posted by - September 26, 2024 0
ग्रेटर नोएडा। इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) के माध्यम से योगी सरकार न सिर्फ उत्तर प्रदेश, बल्कि यहां के उत्पादों, योजनाओं…