CM Bhajanlal Sharma

झारखंड में सभी 14 लोकसभा सीटें जीतेगा एनडीए गठबंधन : भजनलाल

324 0

धनबाद (झारखंड)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को धनबाद पहुंचे। वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी ढुल्लू महतो के नामांकन में शामिल होने वाले थे लेकिन विलंब होने के कारण सीधे धनबाद के रणधीर वर्मा स्टेडियम गोल्फ ग्राउंड में आयोजित भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन में पहुंचे। यहां उन्होंने मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चार जून को झारखंड की सभी सीटों पर एनडीए की जीत होगी। झारखंड से हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 13 फूल (भाजपा) और एक फल (आजसू) भेंट करेंगे।

भजनलाल (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि राजस्थान में 2014 के लोकसभा चुनाव में 25 सीट आए थे, 2019 में भी 25 सीट दिया और इस बार भी 25 में से 25 सीट भाजपा को मिलने वाली है। उन्होंने कहा कि धनबाद के युवाओं, महिलाओं और आम लोगों में जिस तरह का उत्साह दिख रहा है उससे यह साफ हो गया है कि झारखंड में भी सभी 14 सीटें एनडीए गठबंधन को मिलने जा रहा है। साथ ही कहा कि आने वाला समय आपका है। आगामी विधानसभा चुनाव में भी झारखंड में भाजपा एनडीए गठबंधन की सरकार भारी बहुमत के साथ आएगी।

भजनलाल (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि भाजपा हमेशा देश की संस्कृति और विचार को लेकर के चलती है। उन्होंने इंडी गठबंधन पर जोरदार प्रहार करते हुए कहा कि ये लोग कहते थे, कश्मीर से धारा 370 हटी तो खून की नदियां बह जाएंगी लेकिन वहां तो एक कंकड़ भी नहीं चला। साथ ही कहा कि वे लोग भगवान राम को काल्पनिक बताते थे। रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा की तारीख पूछते थे। हमने रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा की तारीख भी बताई और उन्हें निमंत्रण भी भेजा।

प्रवासी राजस्थानियों ने सीएम भजनलाल शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

भजनलाल (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि राजस्थान में इंडी गठबंधन वालों ने जिसे भी टिकट दिया उसने चुनाव लड़ने से ही मना कर दिया। कई ने तो कहा कि मैने तो टिकट मांगी ही नहीं।

ऐसे में कई सीटों पर प्रत्याशी बदलना पड़ा। उन्होंने कहा कि जब आप राम के ही नहीं है तो राम आपमें कैसे रहेंगे। साथ ही कहा कि झारखंड में भी इंडी गठबंधन के प्रत्याशी बेमन से चुनाव लड़ रहे हैं।

Related Post

AK Sharma

छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं को न हो कोई परेशानी, घाटों में किए जाए बेहतर प्रबंध: एके शर्मा

Posted by - November 6, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के.शर्मा (AK Sharma) जी बुधवार को शाम 6:30 लखनऊ के कुड़ियाघाट…
Yogi

विंध्याचल में विकास को नई दिशा दे रही योगी सरकार

Posted by - September 11, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास के साथ ही नागरिक सुविधाओं संबंधी इंफ्रास्ट्रक्चर्स को सुदृढ़ करने में लगी योगी सरकार…
CM Dhami's road show in Badaun

अभी अमेठी छोड़ी है वायनाड भी छोड़ेंगे राहुल गांधी : मुख्यमंत्री धामी

Posted by - May 5, 2024 0
बदायूं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) रविवार को भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय शाक्य के लिए रोड शो करने…
आठ माह की गर्भवती एएनएम

कोरोना योद्धा : आठ माह की गर्भवती एएनएम नेशनल हाइवे पर शिद्दत से निभा रही फर्ज

Posted by - April 27, 2020 0
पीलीभीत। कोरोना के खिलाफ जंग में देश व प्रदेश के सभी नागरिक सभी जी-जान से जुटे हैं। चाहे वह पुलिसकर्मी…