Nayab Singh Saini

नायब सिंह सैनी ने मां कामाख्या देवी के किए दर्शन

211 0

गुवाहाटी। असम पहुंचे हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने सोमवार को गुवाहाटी में मां कामाख्या देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां का आशीर्वाद लिया और प्रदेश की उन्नति व खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मां के दर्शन के बाद सैनी (Nayab Singh Saini) गुवाहाटी के वशिष्ठ स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय अटल बिहारी वाजपेयी भवन में पहुंचे, जहां पर उनका प्रदेश भाजपा की ओर से भव्य स्वागत किया गया।

प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने हरियाणा भाजपा के सांगठनिक महासचिव फणी शर्मा की तारीफ की। उन्होंने कहा कि फणी शर्मा ने हरियाणा के लिए बहुत मेहनत की है।

उल्लेखनीय है कि हरियाणा से पहले फणी शर्मा असम प्रदेश भाजपा के सांगठनिक महासचिव थे।

Related Post

CM Dhami

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सीएम धामी ने चारों-धामों में कराई विशेष पूजा-अर्चना

Posted by - September 17, 2022 0
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (PM Birthday) के अवसर पर आज मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की ओर…
अदिति सिंह की शादी 21 नवंबर को

रायबरेली : कांग्रेस की चर्चित विधायक अदिति सिंह की शादी 21 नवंबर को, जानें जीवनसाथी…

Posted by - November 17, 2019 0
लखनऊ। रायबरेली से कांग्रेस की चर्चित विधायक अदिति सिंह 21 नवंबर को पंजाब के विधायक अंगद सिंह के साथ विवाह…
CM Dhami

प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखंड राज्य में सबसे पहले लागू की गई नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति: सीएम धामी

Posted by - July 26, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में ‘सस्टेनेबल वेलनेस ऑफ…