IED Blast

नारायणपुर में नक्सलियों ने गांव में किया IED ब्लास्ट, एक ग्रामीण की मौत, 3 घायल

183 0

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों की ओर से किए गए दो आईडी ब्लास्ट (IED Blast) में एक ग्रामीण की मौत हो गई है जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं। घटना ओरछा थाना क्षेत्र के कुरुषनार गांव की है। ब्लास्ट एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारी ने बताया कि एक अन्य घटना में शुभम पोडियम (20) ने ओरछा क्षेत्र के ही आदेर-इटुल रोड पर लगाए गए आईईडी (IED Blast) पर गलती से पैर रख दिया जिससे हुए धमाके में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पोडियम को पहले ओरछा के एक अस्पताल में ले जाया गया और बाद में आगे के इलाज के लिए नारायणपुर ले जाया गया।

बीजापुर जिले में चार नक्सली को गिरफ्तार

नक्सली अक्सर बस्तर क्षेत्र के आंतरिक इलाकों में सुरक्षा कर्मियों को निशाना बनाने के लिए सड़कों और जंगल में कच्चे रास्तों पर IED लगाते हैं। बस्तर क्षेत्र के अंतर्गत नारायणपुर सहित सात जिले आते हैं। पुलिस ने कहा कि पहले भी आम लोग नक्सलियों द्वारा बिछायी गयी बारूदी सुरंगों के चपेट में आए हैं।

दूसरी ओर से बीजापुर जिले में चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया जिनके पास से विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान आसा कोसा माडवी (40), सन्ना हुंगे उयिका (32), सन्ना मुत्ता उयिका (26) और मदिकम सुखाराम (25) के रूप में हुई है। नक्सलियों को स्थानीय पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने अवापल्ली थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुरदंडा और तिम्मापुर के बीच तब गिरफ्तार किया जब जवान सुरक्षा संबंधी ड्यूटी पर थे।

गुरुवार को तीन नक्सली हुए थे ढेर

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में गुरुवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए। राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने यह जानकारी दी। शर्मा ने कहा कि सुकमा में नक्सल रोधी अभियान में सुरक्षाबलों को सफलता मिली है। उन्होंने रायपुर में संवाददाताओं को बताया कि अब तक तीन नक्सलियों के शव बरामद हो चुके हैं और तलाश अभियान अब भी जारी है। शर्मा के पास गृह विभाग भी है।

Related Post

Panchayat Chunav Counting

थर्मल स्कैनिंग व ऑक्सीमीटर से जांच के बाद ही मिलेगा मतगणना केंद्रों में प्रवेश

Posted by - May 1, 2021 0
लखनऊ। राज्य निर्वाचन आयोग ने कहा कि मतगणना केंद्रों पर लोग थर्मल स्कैनिंग और आॅक्सीमीटर से जांच के बाद ही…
dhami

सीएम धामी ने रविंदर जन्मोत्सव-2022 कार्यक्रम का किया शुभारंभ

Posted by - May 8, 2022 0
नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने जनपद नैनीताल के  रामगढ़ मे  शान्ति निकेतन ट्रस्ट फॉर हिमालया के तत्वाधान…
महाराष्ट्र विधानसभा सत्र

महाराष्ट्र विधानसभा सत्र : अजित पवार ने लगाया गले, सुप्रिया बोलीं- ‘दादा बधाई’

Posted by - November 27, 2019 0
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में अब एक नए राजनीतिक युग की शुरुआत हो चुकी है। मंगलवार को देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री…
शरद पवार

शरद पवार बोले- भाजपा दिल्ली चुनाव हारी, इसलिए सांप्रदायिकता को दे रही है बढ़ावा

Posted by - March 1, 2020 0
मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने रविवार को बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के चुनाव की तैयारी के मद्देनजर मुंबई में…