CM Vishnu Dev Sai

नक्सलवाद अंतिम सांस ले रहा है: CM विष्णु देव

265 0

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में आज सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने मुठभेड़ में 8 नक्सलियों को मार गिराया है। इस घटना के बाद प्रदेश के सीएम विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev) ने सुरक्षाबलों की पीठ थपथपाई है। सीएम ने कहा कि मैं इस बहादुरी के लिए उन्हें सलाम करता हूं। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद अपनी अंतिम सांस ले रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि 21 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को समाप्त करने का संकल्प पूरा होने वाला है।

नक्सलियों को किया ढेर, सीएम (CM Vishnu Dev) ने सेना को किया सैल्यूट

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गंगालुर में हुए नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच हुए एनकाउंटर पर कहा कि मुठभेड़ में 8 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। मैं अपनी सेनाओं को उनकी बहादुरी के लिए सलाम करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का 21 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को समाप्त करने का संकल्प पूरा होने वाला है, नक्सलवाद अपनी अंतिम सांस ले रहा है।

सुबह शुरू हो गई थी मुठभेड़

सुबह के वक्त ही बीजापुर जिले के गंगालुर में नक्सलियों के मूवमेंट पर रखी जा रही थी। एक सीनियर पुलिस अधिकरी के अनुसार, सुबह करीब 8:30 बजे गंगालूर थाना क्षेत्र के जंगल में यह मुठभेड़ शुरू हुई थी। सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम आज नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। उसी दौरान उनकी नक्सलियों से मुठभेड़ हुई जिसमें 8 को अपनी जान गंवानी पड़ी।

Related Post

Dashashwamedh Ghat of Prayagraj

प्रयागराज का दशाश्वमेध घाट, जहां ब्रह्मा जी ने किया था सृष्टि का प्रथम यज्ञ

Posted by - December 10, 2024 0
महाकुम्भ नगर। सनातन संस्कृति को विश्व की सबसे प्राचीन जीवंत संस्कृति के रूप में जाना जाता है। सनातन संस्कृति के…
online trading

ऑनलाइन ट्रेडिंग बैन करे केन्द्र सरकार : व्यापार मंडल

Posted by - January 23, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के नेतृत्व में शनिवार को व्यापार मंडल…
Operation Kayakalp

योगी सरकार 8 साल बेमिसाल: शिक्षा का हुआ कायाकल्प, सुविधा नहीं, मिशन लेकर आगे बढ़ी सरकार

Posted by - March 21, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) ने अपने 8 साल के कार्यकाल में शिक्षा के क्षेत्र में…