CM Vishnudev Sai

मार्च 2026 तक नक्सलवाद को समाप्त करना है, CM साय ने किया बड़ा ऐलान

168 0

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने कहा, “हम जबसे सरकार में आए हैं तभी से नक्सलवाद के खिलाफ मज़बूती से लड़ाई लड़ रहे हैं… हम अपने जवानों के साहस को सलाम करते हैं कि वे इतनी बहादुरी के साथ नक्सलवाद के खिलाफ लड़ रहे हैं… प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का संकल्प है कि मार्च 2026 तक भारत से नक्सलवाद को समाप्त करना है…”

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर रविवार को मुठभेड़ में 1000 से ज्यादा जवानों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ में DRG और STF के 2 जवान शहीद हो गए और 2 घायल हैं। जवानों ने 12 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। मृत नक्सलियों की पहचान की जा रही है। बस्तर रेंज IG सुंदरराज पी ने बताया कि घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं। बीजापुर के इंद्रावती नेशनल पार्क इलाके में सर्चिंग जारी है। वहीं बीजापुर SP जितेंद्र यादव ने कहा कि मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ रही है। बड़ा ऑपरेशन है। बैकअप पार्टी भेजी गई है।

छत्तीसगढ़ में इस साल अब तक 81 नक्सली मारे गए हैं, जिसमें से 65 बस्तर संभाग में ढेर हुए हैं। इसमें बीजापुर सहित 7 जिले शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक 2024 में अलग-अलग मुठभेड़ों में जवानों ने 219 नक्सलियों को ढेर किया था। बस्तर IG सुंदरराज पी ने बताया कहा कि, माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद फोर्स को मौके के लिए निकाला गया था। बीजापुर DRG, STF और बस्तर फाइटर्स के जवानों ने नक्सलियों को घेरा। बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में 2 फरवरी को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 8 नक्सलियों को मार गिराया था।

मारे गए माओवादियों में सभी पुरुष नक्सली थे। सुरक्षाबलों के करीब 800-1000 जवानों ने PLGA कंपनी नंबर 2 के नक्सलियों को घेरा था। इनमें बड़े लीडर्स भी थे। मौके से फोर्स ने इंसास समेत 303, 12 बोर, BGL लॉन्चर बरामद किया। 20-21 जनवरी को गरियाबंद जिले के जंगल में भी मुठभेड़ हुई थी। करीब 80 घंटे तक चले इस ऑपरेशन में 16 नक्सली मारे गए। इनमें से 12 नक्सलियों पर कुल 3 करोड़ 16 लाख रुपए का इनाम घोषित था। मारे गए नक्सलियों में नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी का मेंबर चलपति भी है। अकेले चलपति पर ही 90 लाख का इनाम था। वहीं नुआपड़ा-गरियाबंद-धमतरी डिवीजन कमेटी का प्रमुख सत्यम गावड़े भी एनकाउंटर में मारा गया था।

Related Post

CM Dhami

सीएम के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, धामी ने किया 291 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

Posted by - January 8, 2024 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को उत्तरकाशी जिला मुख्यालय पर रोड-शो किया, तो जन-सैलाब सड़कों पर…

एम्स में भर्ती पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की हालत स्थिर, डाक्टरों ने दी जानकारी

Posted by - October 14, 2021 0
नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली स्थित ऐम्स में भर्ती कराया…
निर्भया की मां

निर्भया की मां आशा देवी फैसले से खुश, बोलीं- महिलाओं को सशक्त बनाने का फैसला

Posted by - January 7, 2020 0
नई दिल्ली। निर्भया की मां आशा देवी ने पटियाला हाउस कोर्ट ने चारों दोषियों के खिलाफ ‘डेथ वारंट’ जारी करने…
डायरेक्टर मिलाप जावेरी ने KRK की खोली पोल

डायरेक्टर मिलाप जावेरी ने वीडियो शेयर कर KRK की खोली पोल, बोले- सुशांत की मौत न करो नाटक

Posted by - July 4, 2020 0
मुंबई। फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान उर्फ केआरके पर मरंजावा और सत्यमेव जयते जैसी फिल्मों के डायरेक्टर मिलाप जावेरी ने…