navya nanda

देहरादून: ‘फटी जींस’ पर CM तीरथ की नव्या ने की जमकर आलोचना

1111 0
देहरादून। उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत (CM Tirath Singh Rawat)  के एक बयान की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है। मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के कुछ ही दिन बाद सीएम रावत  (CM Tirath Singh Rawat)  ने महिलाओं की ‘फटी जींस’ को लेकर एक बयान दे दिया था। सीएम तीरथ (CM Tirath Singh Rawat)   के इस बयान की अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा समेत कई महिलाओं आलोचना की है।

 मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत (CM Tirath Singh Rawat)   का सत्ता संभालते ही विवादों से नाता जुड़ने लगा हैं। हाल ही में राजधानी देहरादून में बाल अधिकार संरक्षण आयोग की ओर से आयोजित की गई राष्ट्रीय स्तरीय कार्यशाला में युवक-युवतियों की फटी जींस को लेकर सीएम तीरथ (CM Tirath Singh Rawat)  ने जो बयान दिया था, उसकी आचोलन होने लगी हैं।

हरीश रावत ने उनके इस बयान पर नसीहत दी थी। वहीं, अब अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने भी सीएम तीरथ सिंह रावत  (CM Tirath Singh Rawat)  को मानसिकता बदलने की नसीहत दी है।

नव्या नवेली नंदा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए सीएम तीरथ सिंह रावत को लिखा कि “हमारे कपड़ों को बदलने से पहले अपनी मानसिकता बदलिए, यहां पर सिर्फ यही बात हैरान करने वाली है कि समाज को कैसा संदेश दिया जा रहा है। मैं अपनी फटी जींस पहनूंगी, बहुत गर्व से पहनूंगी, शुक्रिया”।

बता दें कि हाल ही में एक कार्यक्रम के मंच से सीएम तीरथ सिंह रावत (CM Tirath Singh Rawat)   ने कहा था कि आजकल के युवक-युवतियां फटी जींस पहनकर अपनी अमीरी झलकाने का प्रयास करते हैं जबकि यह सीधे तौर पर उनके संस्कारों को झलकाता है। इसके लिए युवक-युवतियों के अभिभावक जिम्मेदार हैं। इस बयान के बाद से ही मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत (CM Tirath Singh Rawat)   विपक्ष नेताओं के साथ ही सेलिब्रेटियों के निशाने पर आ गए हैं।

Related Post

CM Yogi

गोरखपुर में बनेगा विश्वस्तरीय रोइंग स्पोर्ट्स सेंटर:योगी

Posted by - October 26, 2024 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के एक ऐलान से गोरखपुर में रोइंग स्पोर्ट्स सेंटर बनने का मार्ग प्रशस्त हो…
CM Yogi

जाति व वादों के आधार पर बांटने वाली राजनीति से नहीं होगा कल्याण: योगी आदित्यनाथ

Posted by - September 17, 2024 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के नवनिर्माण को संकल्पित सीएम योगी (CM Yogi) ने राज्य की पारंपरिक कलाओं, ओडीओपी समेत विभिन्न सेक्टर्स…