नेवी ने जताई चिंता, चीन की श्रीलंका में उपस्थिति संदेह भरी है!

762 0

चीन अपनी विस्तारवादी नीतियों से बाज आता नहीं दिख रहा है। अपनी इस नीति को अंजाम देने के लिए वह अब पाकिस्तान की तरह ही श्रीलंका का भी इस्तेमाल कर रहा है और वहां के बंदरगाह पर चीनी नेवी ने कई प्रोजेक्ट भी शुरू कर दिए हैं।

चीन का इस तरह श्रीलंका के बंदरगाहों पर कब्जा करने को भारतीय नौसेना अपने देश के लिए खतरे की घंटी के तौर पर देख रही है और साथ ही चीन की हरकतों पर पैनी नजर भी रखी जा रही है।

समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में नेवी वाइस चीफ वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार ने कहा कि भारतीय नौसेना अपनी समुद्री सीमाओं की सुरक्षा करने के लिए पूरी तरह तैयार है और कोई भी देश हमपर अचानक कोई आक्रमण नहीं कर सकता है।

हालांकि, उन्होंन यह भी कहा, ‘अगर आप यह जानने की कोशिश करेंगे कि चीन की श्रीलंका में उपस्थिति खतरा है या नहीं, तो यह बेहद मुश्किल सवाल होगा। लेकिन सच यह है कि जब कोई बाहरी आपके क्षेत्र में इतना रुचि लेने लगे तो इससे आपको खतरा हो सकता है। हमें बस इसपर करीबी नजर रखनी होगी।’

जब उनसे पूछा गया कि क्या भारत चीन की गतिविधि पर नजर रख रहा है तो उन्होंने कहा, ‘हां, पूरे क्षेत्र पर।’ चीन को हाल ही में कोलंबो में एक पोर्ट मिला है। इससे पहले चीन ने श्रीलंका के हंबनटोटा पोर्ट पर भी कब्जा जमाया, जिसे चीन ही बना रहा है।

जब जी अशोक कुमार से यह पूछा गया कि क्या चीन समुद्र के रास्ते भारत पर अचानक हमला कर सकता है, तो उन्होंने कहा, ‘मुंबई पर 26/11 हमले का बाद भारत ने तटीय सुरक्षा बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं। ऐसे में समुद्री रास्ते से भारत पर हमले की संभावना अब बेहद कम है। हम एक दशक पहले जितना तैयार थे, उससे कहीं ज्यादा आज की तारीख में तैयार हैं।’ उन्होंने यह भी कहा कि निकट भविष्य में भारतीय वायुसेना की क्षमता और बढ़ेगी।

सबसे बड़ी चिंता यह है कि चीन, अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं को ठेंगे पर रखता है चाहे वो दक्षिण चीन सागर का मामला हो या फिर कोरोना जैसी वैश्विक त्रासदी। हर मामलों में उसने सिर्फ मनमानी की है, अपने सीमावर्ती छोटे देशों को धमकाना, बड़े बड़े लोन देकर उन देशों की जमीनों पर कब्जा करना आदि।

 

Related Post

The speed of buses should not exceed 40 kmph in fog.

कोहरे में भी सुरक्षित सफ़र: योगी सरकार के सख़्त निर्देश, बसों की रफ्तार पर लगी लगाम

Posted by - December 24, 2025 0
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शरद ऋतु और ठंड के मौसम में यात्रियों…
CS Upadhyay

चन्द्रशेखर उपाध्याय को अनुच्छेद 348 में संशोधन किये जाने के समर्थन में 50,000 से अधिक हस्ताक्षर सौंपें

Posted by - November 24, 2023 0
आगरा। ‘हिन्दी से न्याय’ (Hindi se Nyay) इस देशव्यापी-अभियान के नेतृत्व-पुरुष एवम् प्रख्यात न्यायविद् चन्द्रशेखर पण्डित भुवनेश्वर दयाल उपाध्याय (CS…
Keshav Maurya

ओडीओपी योजना पूरे देश के लिए एक मॉडल बन चुकी: उपमुख्यमंत्री

Posted by - February 7, 2026 0
लखनऊ/कुशीनगर:  उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने तमकुहीराज में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए कहा कि उत्तर…
UPSIDA

UPSIDA को 53 जिलों, 10 राज्यों और चार देशों से मिला बड़ा निवेश, नौ लाख मिलेंगे रोजगार

Posted by - February 9, 2023 0
लखनऊ/कानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के कुशल निर्देशन में उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास की दिशा में तेजी से आगे…
air pollution

एनसीआर–यूपी में वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए योगी सरकार की बड़ी पहल, एक्शन प्लान तैयार

Posted by - November 22, 2025 0
लखनऊ। एनसीआर के उत्तर प्रदेश वाले हिस्से में बढ़ते वायु प्रदूषण (Air Pollution) को नियंत्रित करने के लिए योगी सरकार…